हिमांशी खुराना की हो रखी थी सगाई, आसिम रियाज के लिए मंगेतर से तोड़ा 10 साल का रिश्ता, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

Himanshi-Asim Love Story: बिग-बॉस 13 सीजन में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। शो में दोनों अक्सर नजर आते थे। वहीं टीवी में सबके सामने आसिम ने हिमांशी को प्रपोज भी किया था। शो खत्म होने के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। लेकिन अब 4 साल पुराना ये रिश्ता खत्म हो चुका है। खुद हिमांशी ने सोशल मीडिया पर आसिम संग हुए ब्रेकअप को कंफर्म किया।

आसिम और हिमांशी की लव स्टोरी बिग-बॉस से शुरू हुई थी। लेकिन जब आसिम ने अपने प्यार का इजहार किया था उस दौरान हिमांशी ने ये कहकर मना कर दिया कि वह फिलहाल किसी और से प्यार करती हैं। उस वक्त उनकी सगाई भी हो चुकी थी। हिमांशी ने कहा था कि घर से बाहर जाने के बाद वह उनसे शादी करेंगी। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। हिमांशी को आसिम का प्यार सच्चा लगा और उन्होंने अपने 10 साल पुराने रिश्ते को तोड़कर आसिम को डेट करना शुरू किया।

himanshi khurana

बिग-बॉस 13 में ये सब तब हुआ जब हिमांशी घर से बेघर हो गई थीं। उन्होंने बाहर जाने के बाद अपनी सगाई तोड़ दी थी। वहीं हर किसी को लगने लगा था कि आसिम और हिमांशी का रिश्ता अब यहीं खत्म हो चुका है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हिमांशी की बिग-बॉस में फिर से वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और आसिम संग उनकी लव स्टोरी शुरू हुई।

आसिम रियाज ने हिमांशी को शो के दौरान शादी का ऑफर दिया। उन्होंने घुटनों पर बैठकर कहा था, 'मुझसे शादी करोगी?' हर किसी को लगने लगा था कि शो खत्म होने के बाद दोनों की लव स्टोरी खत्म हो जाएगी लेकिन घर से बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच प्यार बरकरार रहा। लेकिन अब आसिम और हिमांशी की ब्रेकअप की खबर सुनकर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

6 दिसंबर को हिमांशी ने पोस्ट शेयर कर अपना ब्रेकअप कंफर्म किया। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'हां, हम अब एक साथ नहीं हैं। हमने जो भी समय साथ में बिताया है वो बहुत अच्छा था। हमारे रिलेशनशिप की जर्नी शानदार थी और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हुए, अपनी अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं की वजह से अपने प्यार की कुर्बानी दे रहे हैं। हमारे मन में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट कीजिए, हिमांशी।' हिमांशी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+