'धर्म के लिए किया प्यार का त्याग', 4 साल बाद अलग हुए हिमांशी खुराना और आसिम रियाज, एक्ट्रेस ने किया कंफर्म

Himanshi Khurana Asim Riaz Breakup: बिग-बॉस 13 के फेमस कपल आसिम रियाज और हिमांशी खुराना को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता था। दोनों ने लगभग एक दूसरे को चार साल तक डेट करने के बाद अब अलग होने का फैसला कर लिया। ये कोई अफवाह नहीं बल्कि खुद हिमांशी ने सोशल मीडिया पर आसिम रियाज संग हुए ब्रेकअप की घोषणा की है। जिसे पढ़ने के बाद उनके तमाम फैंस हैरान हैं।

हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज संग ब्रेकअप की खबरों पर पुष्टि की। इतना ही नहीं उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने के पीछे की वजह भी बताई। हिमांशी ने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म करते हुए पोस्ट कर लिखा, 'हां हम दोनों अब साथ नहीं हैं। हमने जो साथ में वक्त बिताया वह काफी अच्छा था लेकिन अब हम साथ नहीं हैं।'

Himanshi Khurana

हिमांशी ने आगे ब्रेकअप की वजह बताते हुए लिखा, 'हमारी रिलेशनशिप जर्नी बहुत अच्छी थी और हम अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हुए हम अपनी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं के लिए अपने प्यार का त्याग कर रहे हैं। हमारे पास एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है। हम आपसे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं हिमांशी।'

बता दें कि, लंबे समय से आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप की अफवाहें चल रही थीं। काफी समय से सोशल मीडिया पर भी दोनों ने एक दूसरे के साथ पोस्ट भी शेयर नहीं किया। इसके अलावा हिमांशी ने अपना जन्मदिन आसिम के साथ नहीं बल्कि अपने दोस्त के साथ सेलिब्रेट किया था। खैर अब एक्ट्रेस ने खुद ही ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगा दी है। जिसे जानने के बाद उनके तमाम फैंस काफी हैरान हैं।

हिमांशी और आसिम रियाज की लव स्टोरी बिग-बॉस 13 से शुरू हुई थी। दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस फैंस को काफी पसंद आता था। यही वजह थी कि ये सीजन काफी चला भी। बिग-बॉस से बाहर आने के बाद भी दोनों का रिश्ता काफी अच्छा चला। वहीं फैंस ने भी मान लिया था कि ये दोनों अब हमेशा के लिए साथ हैं और जल्द शादी करेंगे। दोनों ने एकसाथ कई म्यूजिक वीडियो के लिए भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+