'महिलाओं के छोटे कपड़ों ने करियर बर्बाद कर दिया', मशहूर अभिनेता रंजीत बोले- कुछ खींचने को नहीं बचा

रंजीत ने हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिये इंटरव्यू में बताया कि उनकी 'रेप स्पेशलिस्ट' की छवि कैसे बनी और कैसे महिलाओं के छोटे कपड़ों ने उनका करियर चौपट कर दिया।

मुंबई, 26 सितंबर। युवा पीढ़ी प्रसिद्ध अभिनेता रंजीत उर्फ गोपाल बेदी के नाम से भले ही अनजान हो, लेकिन 70 और 80 के दशक की फिल्मों के दीवाने इस नाम से भली भांति वाकिफ होंगे। उन्हें 70 और 80 के दशक की फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। रंजीत ने हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिये इंटरव्यू में बताया कि उनकी 'रेप स्पेशलिस्ट' की छवि कैसे बनी और कैसे महिलाओं के छोटे कपड़ों ने उनका करियर चौपट कर दिया।

महिलाओं के छोटे कपड़ों ने बर्बाद कर दिया करियर

महिलाओं के छोटे कपड़ों ने बर्बाद कर दिया करियर

इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने कई फिल्मों में एक रेपिस्ट की भूमिका निभाई, लेकिन उनके सह-कलाकार फिल्म में छेड़छाड़ के दृश्यों के लिए निर्देशकों से मेरे नाम का सुझाव देने में सहज थे। रंजीत ने हंसते हुए कहा कि फिल्मों में छोटे कपड़ों के ट्रेंड ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। रंजीत ने कहा जब से हीरोइन ने फिल्मों में छोटे कपड़े पहनने शुरू किये तब से खींचने को कुछ बचा ही नहीं। इसलिए रेपिस्ट के सीन मिलने बंद हो गये।

मेरे परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ी

मेरे परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ी

उन्होंने कहा कि यदि उन्हें आज भी किसी फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने का मौका मिले तो वह जरूर निभाएंगे। रंजीत ने कहा कि शुरुआत में मेरे द्वारा निभाए गए रेपिस्ट के किरदारों का सामाजिक प्रभाव पड़ा, मेरा परिवार बहुत परेशान था, लेकिन बाद में मुझे ऐहसास हुआ कि यह मेरा काम है।

फिल्मी किरदार से एकदम जुदा है रंजीत कि निजी जिंदगी

फिल्मी किरदार से एकदम जुदा है रंजीत कि निजी जिंदगी

रंजीत ने 200 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक 'ऐसा देश है मेरा' और पंजाबी फिल्में भी की हैं। फिल्म शर्मीली में नेगेटिव करदार निभाकर रंजीत सबकी नजरों में आए थे। फिल्मों से इतर यदि रंजीत के वास्विक जीवन की ओर देखें तो वह रेपिस्ट नहीं बेहद मिलनसार और पारिवारिक व्यक्ति हैं। उनके दो बच्चे हैं बेटे का नाम जीवा जबकि बेटी का नाम दिव्यांका बेदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+