Katrina Kaif Birthday: कैटरीना कैफ के पास है इन शानदार कारों का कलेक्शन, जानें कितने करोड़ की हैं मालकिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का आज यानी 16 जुलाई को 39वां जन्मदिन है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि एक्ट्रेस कितने करोड़ों की मालकिन हैं।

मुंबई, 15 जुलाई: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार कैटरीना कैफ का आज यानी 16 जुलाई को 39वां जन्मदिन है। साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने कईं सुपरहिट फिल्में की और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने मुकाम हासिल किया जिसके वजह से आज उनका नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस के पास कितने करोड़ों की प्रॉपर्टी है।

कितने करोड़ों की मालकिन हैं कैटरीना?

कितने करोड़ों की मालकिन हैं कैटरीना?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का आज यानी 16 जुलाई को 39वां जन्मदिन है। आज ही के दिन एक्ट्रेस का जन्म साल 1983 को हांगकांग में हुआ था। एक्ट्रेस ने साल 2003 में फिल्म बूम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस समय एक्ट्रेस को ढंग से हिंदी भी बोलनी नहीं आती थी। लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने हिंदी बोलनी सीखी जिसकी वजह है कि आज वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। कैटरीना कैफ की आज अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत के बल पर अच्छा मुकाम हासिल किया। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि, कैटरीना कैफ कितने करोड़ों की प्रॉपर्टी है।

एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज

एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज

कैटरीना कैफ ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कईं सुपरहिट फिल्में की हैं। जिसके जरिए एक्ट्रेस ने काफी कमाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस लगभग 306 करोड़ की मालकिन हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह कईं ब्रेंड्स के लिए ऐड भी करती हैं। जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा मिलता है।

एक्ट्रेस को है महंगी गाड़ियों का शौंक

एक्ट्रेस को है महंगी गाड़ियों का शौंक

बता दें कि कैटरीना कैफ महंगी गाड़ियों की शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास लगभग 4 महंगी कार हैं। जिनमें लैंड रोवर, रेंज रोवर, वोग, ऑडी क्यू7, मर्सिडीज एमएल 350 और ऑडी क्यू5 जैसी उकने पास कारें हैं।

विक्की कौशल संग यहां मनाएंगी कैटरीना बर्थडे

विक्की कौशल संग यहां मनाएंगी कैटरीना बर्थडे

वहीं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, वह शादी के बाद पति विक्की कौशल संग अपना जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव गई हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 15 जुलाई को दोनों मुंबई के एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे हुए स्पॉट हुए। इस दौरान वह मुंबई से मालदीव के लिए रवाना हो रहे थे।

कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्में

कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्में

वहीं कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाली हैं। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे। ये फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कटरीना कैफ फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के नजर आएंगी। जो कि, अगले साल 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+