The Kashmir Files के लिए बॉलीवुड के किन-किन सितारों ने विवेक अग्निहोत्री की तारीफ की? जानिए
मुंबई, 16 मार्च। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी काफी चर्चा भी हो रही है। सोशल मीडिया पर यह फिल्म लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कोरोना महामारी के बाद यह पहली फिल्म है जो इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सिनेमा हॉल खींच रही है। फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म 1990 में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनी है। फिल्म में मुख्य किरदार अनुपम खेर, दर्शन कुमार,मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी हैं।

रितेश देशमुख
फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज लोगों ने इस फिल्म की तारीफ की है। फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख और केके मेनन ने भी फिल्म की तारीफ की है। रितेश देशमुख ने ट्वीट करके लिखा, फिल्म की तारीफ करने की जरूरत है जो लगातार रिकॉर्ड को तोड़ रही है। एक छोटे बजट की फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। अनुपम खेर, विवेकअग्निहोत्री और पूरी टीम को द कश्मीर फाइल्स के लिए बधाई।

केके मेनन
वहीं केके मेनन ने भी फिल्म की खुलकर तारीफ की है। फिल्म की तारीफ करते हुए केके मेनन ने ट्वीट किया है। ट्वीट करके केके ने लिखा, अभी मैंने कश्मीर फाइल्स को देखा, यह हृदयविदारक, मार्मिक और असहज करने वाली फिल्म है। एक नरसंहार जिसे अबतक लोगों से छिपाकर रखा गया था, उसे बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए विवेक अग्निहोत्री को बधाई। साथ ही केके मेनन ने अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और चिन्मय मांडलेकर के किरदार की भी तारीफ की है। केके ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है।

राम गोपाल वर्मा
दिग्गज बॉलीवुड फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने भी द कश्मीर फाइल्स फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, धमाकेदार सामग्री के अलावा विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को बहुत ही हिम्मत के साथ लोगों के बीच कहानी को उजागर किया है। विवेक अग्निहोत्री ने खुद का विवेकुड बनाकर बॉलीवुड को रौंद दिया है, यह क्रांतिकारी फिल्म निर्माताओं की एक नई नस्ल को प्रेरित करेगा और यह इस फिल्म की कॉमर्शिलय सफलता से भी बड़ी सफलता है

सुनील शेट्टी
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी द कश्मीर फाइल्स की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, कंटेंट सिर्फ राजा नहीं होता है, बल्कि यह पूरा साम्राज्य होता है, इस कहानी को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया, जबरदस्त अदाकारी देखने को मिली। यह इस बात का सबूत है कि अच्छी फिल्में चलती हैं। अगर कोई बड़े पर्दे के माध्यम से दर्द महसूस कर सकता है तो यह निर्माताओं के लिए पूरे नंबर हैं। विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर, जी स्टूडियोज, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार बेहतरीन।

अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, #KashmirFiles पर ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से बेहतरीन रिव्यू सुनकर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन देखने को मिल रहे हैं। यह एक दुर्ल संयोजन है। विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर, मिथुन दा, दर्शन कुमार, चिन्मय, पल्लवी जोशी, जी स्टूडियोज को बधाई, मैं इस फिल्म को इस हफ्ते देखूंगा।












Click it and Unblock the Notifications