परेश रावल ने 11 लाख रुपये लिए और शूटिंग की, फिर अचानाक छोड़ी 'हेरा फेरी 3', नोटिस में हुए बड़े खुलासे
Hera Pheri 3 Controversy: बॉलीवुड में इन दिनों एक फिल्म को लेकर दो एक्टर्स के बीच भिड़ंत हो गई है। परेश रावल ने हेरा फेरी 3 छोड़ दी। इसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है। फिल्म को बनाने वाली कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स (अक्षय कुमार की कंपनी) ने उनके ऊपर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोक दिया। खबरें आईं कि परेश ने एक दिन फिल्म की शूटिंग की और फिर फिल्म को बिना बताए छोड़ दिया।
अब प्रोडक्शन हाउस की तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि परेश को 11 लाख रुपये की रकम दी गई थी। साथ ही फिल्म छोड़ने के बाद काफी नुकसान हुआ है।

News18 की रिपोर्ट की माने तो प्रोडक्शन हाउस की तरफ जारी किए गए नोटिस में लिखा है, 27 मार्च 2025 को परेश रावल ने टर्म शीट साइन की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म के लिए अपना कमिटमेंट भी दिया था। इसके बदले उन्हें 11 लाख रुपये एडवांस भुगतान भी किया गया था। केप ऑफ गुड फिल्म्स ने उनके भरोसे और कमिटमेंट के बाद फिल्म के टीजर का शूट शुरू किया था। परेश ने भी इसमें हिस्सा लिया था।
नोटिस में आगे बताया गया, 3 अप्रैल 2025 को परेश ने 'हेरा फेरी 3' के टीज़र की शूटिंग भी पूरी कर ली थी। इसमें तकरीबन 3 मिनट का फुटेज शूट किया गया था। शूटिंग के समय परेश ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ क्रिएटिव बातचीत भी की थी। तब परेश ने किसी प्रकार की चिंता फिल्म को लेकर नहीं जताई थी। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि परेश के अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हुआ है। क्योंकि फिल्म के शेड्यूल से लेकर बाकी दूसरे चीजों में कंपनी ने पैसा लगाया था। इस वजह से कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है। इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए अक्षय की कंपनी ने परेश के ऊपर 25 करोड़ रुपये का केस किया है। साथ ही ये कहा है कि अगर 7 दिनों में जवाब नहीं मिलता है तो कंपनी लीगल एक्शन उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications