ईशा देओल का घर टूटा, परेशान हुए फैंस लेकिन... क्या बेटी के बारे में पहले से ये सच जानती थीं मां हेमा मालिनी?
ईशा देओल बीते दिनों पति भरत तख्तानी से अलग हो गईं। अचानक तलाक की खबरों ने फैंस को तगड़ा झटका दिया। मगर अब तलाक के महीनेभर के बाद एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में जानकर आप भी एक बार को हैरान हो जाएंगे।
हालिया रिपोर्ट्स ऐसी हैं, जो हेमा के परिवार को लेकर हैं। आमतौर पर लड़की का घर टूटने से परिवार ही होता है, जिसे बेहद दुख पहुंचता है। मगर हेमा मालिनी के परिवार ने बेटी का घर टूटने पर बिल्कुल भी रिएक्ट नहीं किया, ऐसा क्यों, चलिये समझते हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है ईशा के घरवालों के काफी वक्त पहले से ही ये बात मालूम थी कि भरत और उनके बीच काफी कुछ सही नहीं चल रहा है। ये चीजें कुछ समय से चल रही थीं। ईशा और भरत ने कुछ समय पहले ही अलग होने का फैसला लिया था। वे बस इस फैसले के सही समय का इंतजार कर रहे थे।
एक अंदरूनी सूत्र ने 'जूम' को बताया कि ईशा और उनके पति के बीच ये काफी समय से पक रहा था। पिछले कुछ समय से ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। वे अपने इस फैसले की घोषणा करने का इंतजार कर रहे थे। अब जब ये सब हो चुका है तो ईशा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है।
सूत्र ने आगे दावा किया कि ईशा की मां और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी अपनी बेटी के फैसले के समर्थन में हैं और इस बारे में बात नहीं करना चाहती हैं। सूत्र ने कहा, 'निश्चित रूप से अपनी बेटी के अपने पति को तलाक देने के फैसले पर टिप्पणी नहीं कर रही है। ये ईशा की जिंदगी है और हेमाजी इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगी। वे हमेशा की तरह अब भी अपनी बेटी के साथ हैं। लेकिन हेमाजी अपनी बेटी के किसी भी फैसले के लिए जवाबदेह नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications