Dharmendra की मौत के 3 दिन बाद हेमा मालिनी ने ये क्या कह दिया? सामने आया ऐसा दर्द जो आप सोच नहीं सकते
Hema Malini On Dharmendra: बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन उनके जाने का दुख फिल्म जगत और लाखों फैंस के दिलों में अभी भी ताजा है।
24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
गत 24 नवंबर 2025 को 89 वर्षीय धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। धर्मेंद्र के निधन पर देओल परिवार ने शुरुआत में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी। यहां तक कि उनके अंतिम संस्कार की जानकारी भी बिना किसी औपचारिक घोषणा के सामने आई थी।

हेमा मालिनी का पहला इमोशनल बयान आया सामने
इसी बीच अब धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी का पहला इमोशनल बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पति को खोने का दर्द शब्दों में बयां किया है। हेमा मालिनी ने अपने एक्स हैंडल पर पति धर्मेंद्र को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उनकी पोस्ट को पढ़कर हर कोई इमोशनल हो रहा है।
धर्मेंद्र की मौत के 3 दिन बाद हेमा मालिनी ने ये क्या कहा?
-हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा है- धरम जी, वो मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यारे पति, हमारी बेटियों ईशा और अहाना के स्नेही पिता, मेरे दोस्त, मेरे मार्गदर्शक- सच कहूं तो वह मेरे लिए पूरी दुनिया थे। अच्छे-बुरे हर वक्त वह मेरे साथ खड़े रहे। उनके सरल और मिलनसार स्वभाव ने मेरे पूरे परिवार का दिल जीत लिया। वह हर किसी को प्यार और अपनापन देते थे।
-हेमा मालिनी के पोस्ट से साफ झलकता है कि धर्मेंद्र सिर्फ उनके पति नहीं थे बल्कि उनके जीवन का अहम आधार थे। हेमा मालिनी ने आगे लिखा- एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में उनकी लोकप्रियता, प्रतिभा और अदभुत विनम्रता ने उन्हें एक अनोखी शख्सियत बना दिया था।
-हेमा मालिनी ने लिखा है- धर्मेंद्र हर दिग्गज से अलग और विशेष थे। फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान और उपलब्धियां हमेशा याद की जाएंगी लेकिन मेरे लिए ये व्यक्तिगत क्षति बेहद गहरी है जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। उनका खालीपन जिंदगी भर रहेगा। उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास धर्मेंद्र के साथ बिताए अनगिनत खूबसूरत पल हैं जिनकी यादें उनके दिल को सपोर्ट देती रहेंगी।
देओल परिवार की ओर से आया पहला आधिकारिक रिएक्शन
धर्मेंद्र के निधन के 3 दिन बाद हेमा मालिनी की ये पोस्ट देओल परिवार की तरफ से आई पहली भावनात्मक प्रतिक्रिया मानी जा रही है। जहां फैंस लगातार उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब हेमा मालिनी द्वारा शेयर किए गए इन शब्दों ने सभी को गहराई से प्रभावित किया है।












Click it and Unblock the Notifications