हेमा मालिनी ने शाहरुख खान के स्टारडम पर किया ये खुलासा, कहा- 'गुरु मां' ने की थी उनके सुपरस्टार बनने की घोषणा

Hema Malini On Shah Rukh Khan: साल 1992 शाहरुख खान के लिए एक बहुत ही लकी टाइम था। इस साल उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और पहले ही साल में उनकी 4 फिल्में- 'दीवाना', 'दिल आशना है', 'चमत्कार' और 'राजू बन गया जेंटलमैन', रिलीज हुई थीं। साल 1992 में शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी। इन चार फिल्मों में से एक हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी द्वारा निर्मित और निर्देशित मूवी 'दिल आशना है', भी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये वही फिल्म थी जिसके लिए शाहरुख खान ने सबसे पहले शूटिंग की थी।

हेमा मालिनी की फिल्म 'दिल आशना है' के जरिए ही शाहरुख खान को बॉलीवुड में डेब्यू करना था लेकिन किसी कारण के चलते इस फिल्म को रिलीज होने में थोड़ा ज्यादा टाइम लग गया और तब तक शाहरुख खान की फिल्म 'दीवाना' रिलीज हो गई और वह उनकी डेब्यू फिल्म बन गई। हाल ही में एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने फिल्म 'दिल आशना है' के लिए शाहरुख खान को साइन करने की बात को याद किया और खुलासा किया कि उनकी 'गुरु मां' ही थीं जिन्होंने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया था।

hema malini

'मुझे शाहरुख खान बहुत ही प्यारे लगते थे'
लेहरें रेट्रो के साथ एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए कहा- टीवी धारावाहिक 'फौजी' में शाहरुख खान बहुत प्यारे लग रहे थे। मैं वह शो देखती थी। उस वक्त मेरी स्क्रिप्ट तैयार हो रही थी और उस किरदार के लिए मुझे कोई नया एक्टर ही चाहिए था। मैंने मन में सोचा था कि ये लड़का बहुत अच्छा लग रहा है, मैं इसे ही अपनी फिल्म में चाहती हूं।

'गुरु मां ने ही शाहरुख खान का नाम बताया था'
हेमा मालिनी ने इंटरव्यू में कहा- मेरी बहन का संपर्क शाहरुख खान से हुआ था। उन्होंने शाहरुख खान को मेरे पति धर्मेंद्र से भी मिलवाया था। हेमा मालिनी ने आगे कहा- ये मेरी 'गुरु मां' ही थीं जिन्होंने उन्हें बताया था कि उनका सामना एक बड़े सितारे से होने वाला है। मैंने गुरु मां से तब कहा था कि मैं एक फिल्म बना रही हूं। तब गुरु मां ने ही फिल्म का नाम 'दिल आशना है' बताया था।

हेमा मालिनी ने गुरु मां को दिया अपनी सफलता का श्रेय
हेमा मालिनी ने आगे कहा- मेरी गुरु मां ने कहा था आपको बहुत बड़ा हीरो मिल रहा है। मुझे समझ नहीं आया, मैंने उनसे कहा कि हमारे पास एक नया हीरो है। तब उन्होंने कहा था- नहीं, नहीं, आपको बहुत बड़ा हीरो मिल रहा है और वह एक दिन बहुत बड़ा बनेगा। वह आने वाले कुछ सालों में सुपरस्टार बन जाएगा। हेमा मालिनी ने अपनी सफलता का श्रेय भी अपनी 'गुरु मां' को ही दिया, जिन्होंने उन्हें फिल्म 'बागबान' में काम करने और धर्मेंद्र के साथ शादी करने की भी सलाह दी थी। हालांकि हेमा मालिनी से शादी करते समय धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे।

'शाहरुख खान को सुपरस्टार बनना ही था'
अपनी ऑटो बायोग्राफी में ड्रीम गर्ल में, हेमा मालिनी ने याद किया था कि शाहरुख खान ने उसी हफ्ते चार अन्य फिल्में साइन की थीं, जब उन्होंने 'दिल आशना है' के लिए उन्हें साइन किया था। फिल्म 'दिल आशना है' में दिव्या भारती, अमृता सिंह, डिंपल कपाड़िया, जीतेंद्र और सोनू वालिया ने काम किया था। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन शाहरुख की अन्य 3 फिल्मों ने कमाल कर दिखाया था। इसके बाद से शाहरुख खान ने सिर्फ सफलताओं की सीढ़िया ही चढ़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+