हेमा मालिनी की वजह से परेशान रहती थीं उनकी बेटी! इंटरव्यू में पहली बार छलका ईशा का दर्द
ईशा देओल इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा चर्चित स्टार किड्स में से एक रही हैं। उन्होंने साल 2002 में विनय शुक्ला की फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी के तौर पर उनकी पहली फिल्म ने कई लोगों का ध्यान खींचा।
ये बात और है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, मगर उस समय नई एक्ट्रेस को फिल्म के प्रदर्शन से कहीं ज्यादा दबाव का सामना करना पड़ा। एक नए इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि अपनी पहली फिल्म के बाद उन्हें काफी दबाव का सामना करना पड़ा था।

ईशा देओल ने खुलासा किया कि डेब्यू के बाद उन्हें बॉडी शेमिंग और अपनी मां हेमा मालिनी से तुलना के कारण दबाव का सामना करना पड़ा। हर एक्टर को अपनी पहली फिल्म का अनुभव याद रहता है, जिसने उन्हें शोबिज में आने का रास्ता दिखाया, और ईशा देओल को भी ऐसा ही लगता है।
हाल ही में, ईशा ने जूम के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि अपनी पहली फिल्म के बाद उन्हें किस तरह के दबाव का सामना करना पड़ा। उनसे एक्टिंग में अपने माता-पिता और फैमिली की विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद की जा रही थी, और अभिनेत्री अपने डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। मगर इसके बजाय, ईशा को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा क्योंकि लोगों ने उनकी तुलना उनकी मां से की, जिन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था।
ईशा ने कहा कि फिल्मों के रिलीज़ होने और चीजें लिखे जाने के बाद मुझ पर दबाव बढ़ने लगा। तब मुझे लगा कि वे मेरी पहली फिल्म की तुलना मेरी मां से कर रहे हैं, जिन्होंने 200 फिल्में की हैं। बताते चलें कि ईशा की पहली फिल्म पर सिर्फ रिएक्शन्स और ट्रोलिंग तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि 18 साल की उम्र में ईशा के वजन को लेकर भी लोगों ने तरह-तरह की बातें की, जो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था।












Click it and Unblock the Notifications