आखिर क्यों शादीशुदा होकर भी Hema Malini पति धर्मेंद्र से रहती हैं अलग? एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादीशुदा लाइफ किसी से नहीं छिपी। दोनों कई सालों से अलग रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने सालों बाद पति से अलग रहने की वजह बताई है।
Hema Malini And Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी हमेशा से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। ये तो सभी जानते हैं कि एक्टर हेमा मालिनी के प्यार में इतने पागल थे कि उन्होंने एक्ट्रेस से शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदल दिया था।
धर्मेंद्र से अलग क्यों रहती हैं हेमा मालिनी?
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को भले ही 43 साल हो चुके हैं। लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद दोनों अलग रहते हैं। अब अक्सर लोग ये सवाल करते हैं कि आखिर क्यों हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र से अलग रहती हैं। अब सालों बाद हेमा मालिनी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
हेमा मालिनी ने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'कोई भी इस तरीके से रहना पसंद नहीं करता है, लेकिन ऐसा हो जाता है। धर्मेंद्र से अलग रहने में मुझे खराब नहीं लगता है। भले ही हम दोनों साथ में नहीं रहते, लेकिन मुसीबत में वह हमेशा मेरे साथ खड़े हैं।'
हेमा ने खुद की बेटियों की परवरिश
हेमा मालिनी ने आगे कहा कि अपने दोनों बच्चों की परवरिश करने का जिम्मा उन्होंने खुद उठाया था। उन्हें इस बात से बिल्कुल बुरा नहीं लगता कि वह अलग रहती हैं और ना हीं उन्हें कोई नाराजगी है पर वो इससे खुद संतुष्ट हैं। धर्मेंद्र ने हमेशा बच्चों की परवरिश करने में उनका पूरा साथ दिया है। बता दें कि, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की साल 1980 में शादी हुई थी।
धर्मेंद्र ने की थी दो शादियां
बता दें कि, धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने साल 1954 में प्रकाश कौर से की थी। जिससे उनके दो बेटे हैं सनी देओल और बॉबी देओल। इसके बाद धर्मेंद्र का दिल हेमा मालिनी पर आ गया और उन्होंने साल 1980 में एक्ट्रेस से पहली पत्नी को बिना तलाक दिए शादी कर ली थी। हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां हैं जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है।












Click it and Unblock the Notifications