जानिये कैसे Hema Malini का स्टारडम बना पिता की मौत का कारण! पाकिस्तानी फैन की वजह से बर्बाद हो गया था परिवार

Hema Malini Father: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की फैन फॉलोइंग हमेशा से ही तगड़ी रही है। एक वक्त था जब फैंस एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते थे। ऐसा ही कुछ एक बार एक पाकिस्तानी फैन ने भी किया। मगर इसका नतीजा बेहद बुरा हुआ और हेमा के पिता की जान चली गई। क्या है पूरा मामला, चलिये जानते हैं...

हेमा मालिनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक वक्त था, जब हर नौजवान की वे ड्रीम गर्ल हुआ करती थीं। लोग एक्ट्रेस को देखने के लिए बेताब रहते थे। मगर यही बेताबी हेमा की जिंदगी का सबसे बुरा सबब बनी, जब अभिनेत्री के एक फैन की वजह से उनके पिता अपनी जान गंवा बैठे।

Hema Malini

खुद को बेहद कोसती हैं हेमा
हेमा मालिनी के पिता का पूरा नाम वीएस रामानुजम चक्रवर्ती था। हर बेटी की तरह हेमा की भी अपने पिता में जान बसती थी। वे पिता से बेहद प्यार करती थीं। मगर आज जब उनके पिता इस दुनिया में नहीं हैं तो हेमा मालिनी इसके लिए खुद को ही जिम्मेदार मानती हैं। हेमा का मानना है कि पिता का इस दुनिया में ना होना उन्हीं की वजह से है। वे खुद को माफ नहीं कर सकी हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा के पिता की जान उन्हीं की वजह से गई थी। दरअसल, एक पाकिस्तानी फैन एक्ट्रेस से मिलने के लिए इतना बेताब था कि वो सीधे उनके घर जा पहुंचा। हेमा को देखने के लिये ये शख्स बेताब था। घर पहुंचते ही उसने हेमा के घर की टेबल पर रखा चाकू उठा लिया। जब अभिनेत्री के पिता वहां आए और उन्होंने देखा तो उन्हें तुरंत सदमा लगा और हार्ट अटैक आ गया।

ऐसे में हेमा के स्टारडम ने उनके पिता की जिंदगी छीन ली। हेमा आज भी उस घटना के लिए खुद को माफ नहीं कर सकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+