हेमा मालिनी की पार्टी में शामिल तक नहीं हुए Bobby Deol, सास के लिए लिखा बर्थडे स्पेशल पोस्ट

Bobby Deol Post: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर को अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने एक ग्रैंड पार्टी रखी थी जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में ही मैन धर्मेंद्र भी शामिल हुए और उन्होंने अपनी लेडीलव को केक भी खिलाया। लेकिन पार्टी में बॉबी देओल और सनी देओल नहीं नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, सनी देओल और बॉबी देओल अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से हेमा मालिनी के बर्थडे पर शामिल नहीं हो पाए। लेकिन इस बीच बॉबी देओल का एक पोस्ट चर्चा में है। एक्टर ना तो अपनी सौतेली मां की बर्थडे में आए और ना ही उन्होंने कोई पोस्ट शेयर किया। लेकिन वह अपनी दिवगंत सास को नहीं भूले।

Bobby Deol

बॉबी देओल ने अपनी सास की जन्मदिन विश कर उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर सास के सास के साथ फोटो शेयर की। एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'मेरे शरीर के एक हिस्सा आपको हमेशा याद करत है. आई लव यू मॉम..'। एक्टर के इस पोस्ट पर उनके बड़े भाई सनी देओल ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी डाला।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉबी देओल और सनी देओल भले ही हेमा मालिनी के बर्थडे में शामिल नहीं हो पाए लेकिन दोनों ने उनको विश किया। इसी के साथ सनी देओल ने हेमा को फूलों का गुलदस्ता भिजवाया है। इसके अलावा बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म एनिमल इस साल के अंत में 1 दिसंबर को रिलीज होगी। जिसका हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था। टीजर के आखिरी में बॉबी की हल्की सी झलक देखने को मिली। हालांकि अभी तक बॉबी देओल के रोल को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई बयान नहीं आया। इसके अलावा फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी। फिलहाल फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+