Hema Malini के 75वें बर्थडे पर रेखा ने 'क्या खूब लगती हो' पर किया डांस, ड्रीम गर्ल ने भी लगाए ठुमके
Hema Malini 75 Birthday: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर 2023 को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने एक पार्टी रखी थी जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे सलमान खान से लेकर जया बच्चन तक शामिल हुए। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी रेखा ने पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी।
आपको बता दें कि, हेमा मालिनी और रेखा लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी दोस्त के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए उनके साथ एक प्यारा सा गाना डेडिकेट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा ने हेमा मालिनी के साथ सुपरहिट गाने 'क्या खूब लगती हो' पर डांस किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, रेखा ने हेमा मालिनी के लिए 'क्या खूब लगती हो' पर जबरदस्त डांस किया। दोनों का ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस दौरान रेखा ने क्रीम कलर की हैवी सीक्वेंस वर्क की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों दिग्गज एक्ट्रेसेस को यूं लंबे समय बाद इस तरह साथ देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए।
हेमा मालिनी और रेखा की इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों आज भी हम सबके लिए ड्रीम गर्ल हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं।' बता दें कि, हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में उनके पति धर्मेंद्र भी शामिल हुए। एक्टर ने भले ही पैपराजी को पोज नहीं दिए लेकिन वह हेमा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी के अंत में हेमा मालिनी ने सभी सेलिब्रिटीज के साथ केक भी काटा।












Click it and Unblock the Notifications