किसपर आया 'हीरामंडी' के ताजदार का दिल? इस हसीना संग उड़ी इश्क की अफवाह, बोले- काश मैं ये कह पाता कि...

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी को लेकर बीते दिनों से मिक्स्ड रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, सीरीज की तारीफ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। सीरीज में कई कलाकार तो ऐसे हैं, जिन्होंने इसमें अपनी मेहनत झोंक दी। इसी कड़ी में सीरीज में ताजदार का शानदार किरदार निभाने वाले ताहा का नाम भी शामिल है। ताजदार बन एक्टर ने रातोंरात लाइमलाइट बटोर ली।

ताजदार कई लड़कियों के क्रश बन गए हैं। सीरीज में उनकी एक्टिंग और लुक था ही कुछ ऐसा। बीते दिनों वो प्रतिभा रांटा के साथ नजर आए थे। जी हां! वही प्रतिभा जिन्होंने न सिर्फ हीरामंडी में अपनी एक्टिंग से लाखों दिल जीते बल्कि लापता लेडीज में भी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर छा गईं। दोनों को साथ देखकर अफेयर की खबरों को भी हवा मिल गई। हालांकि ताहा ने इन खबरों औऱ अपनी लव लाइफ पर चुप्पी तोड़ी है।

Heeramandi

ताहा ने बताया कि काश ऐसा होता कि वे कह पाते कि वे प्यार में हैं। मगर ऐसा कुछ नहीं है। फिलहाल वे अपने घरवालों को प्राउड फील करवाने की कोशिश में हैं। ताहा ने आगे कहा कि वे जब भी प्यार करेंगे, तो उस लड़की के लिए अपनी जान भी लुटा देंगे। बता दें कि ताहा को सीरीज में देखने के बाद हर कोई उनकी एक्टिंग की जमकरतारीफ क रहा है।

एक्टर ने आगे कहा कि फिल्हाल वे अपने काम के साथ रिलेशनशिप में हैं और उसी पर फोकस भी करना चाहते हैं। एक्टर ने कहा कि अभी मेरी जिम्मेदारी प्यार में पड़ना नहीं है बल्कि अपनी मांको प्राउड फील करवाना है। इसका ये मतलब नहीं है कि वे कभी इश्क करेंगे ही नहीं। मगर उनके लिए अभी ये फिल्हाल सही वक्त नहीं है।

एक्टर ने कहा कि फिल्हाल मेरी जिम्मेदारी अपने परिवार को संभालना और उनकी देखरेख करना है। वे अभी इन सब चीजों पर नहीं पड़ना चाहते। एक्टर ने कहा कि मैं इस टाइप कालड़का हूं जो किसी के प्यार में पड़े तो अपनी जान भी दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+