हीरामंडी के 'ताजदार' के गुड लुक्स ही बने मुसीबत, डायरेक्टर्स नहीं उठाते थे फोन, अब बन गए नेशनल क्रश

Taha Shah Badussha: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी इन दिनों काफी चर्चा में है। इस सीरीज को फैंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हीरामंडी में ताजदार का किरदार निभाकर ताहा शाह बदुशा सभी के नेशनल क्रश बन चुके हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है। भले ही इस सीरीज ने उन्हें स्टार बना दिया लेकिन वह पिछले 14 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।

इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में ताहा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। एक्टर ने बताया कि वह कई बार पैसे दे देकर ऑडिशन देने जाते थे जहां उनके साथ कई बार फॉड भी हुआ। यहां तक कि बॉलीवुड पार्टीज में भी जाकर एक्टर ने अपने कांटेक्ट बनाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद उन्हें काम नहीं मिला।

taha Shah Badussha

ताहा ने कहा कि, 'मैं कांटेक्ट बनाने के लिए पार्टीज में जाता था लेकिन मुझे कोई मदद नहीं। लेकिन अब हर कोई मेरा फोन उठा रहा है। पिछले 6 सालों में मेरे इंस्टा पोस्ट में केवल 600 लाइक्स आते थे लेकिन अब लाखों लाइक्स आने लगे हैं। हर 2-3 मिनट में मुझे अब मैसेज आने लगे हैं।'

ताहा ने आगे बताया कि उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर्स को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। एक्टर ने बताया कि वह अपने काम को लेकिन इतने ज्यादा डेस्परेट थे कि हर दिन 40 फोन कॉल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें 14 सालों में कुछ खास काम नहीं मिला।

ताहा ने अंत में कहा कि स्मार्ट दिखने की वजह से कई बार उन्हें रिजेक्ट भी किया गया है। उन्हें कहा जाता था कि आप काफी ज्यादा अच्छे दिखते हो तो अगर आपको ले लेंगे फिर लीड एक्टर का क्या होगा। ताहा ने ये भी बताया कि वह ऑडिशन देने के लिए 13 घंटे लाइन में लगे रहते थे। कई बार जब उन्हें रोल मिला तो अगले दिन वहां से सेटअप ही गायब होता था। बता दें कि, हीरामंडी से पहले ताहा को लव का द एंड से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्हें फिल्म गिप्पी में भी देखा गया था। हालांकि अब उन्हें हीरामंडी से पहचान मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+