शरीर पर पड़े रैशेज, फैला पूरा काजल, हीरामंडी में श्रुति शर्मा ने पूरे दिन शूट किया इंटीमेट सीन, सुनाई आपबीती
Shruti Sharma Heeramandi: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस सीरीज में श्रुति शर्मा ने साइमा का किरदार निभाकर खूब लाइमलाइट बटोरी है। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है।
हीरामंडी में श्रुति शर्मा ने कई सारे इंटिमेट सीन्स दिए हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि इस तरह के सीन उन्होंने पहले कभी शूट नहीं किए। इस तरह के सीन शूट करने में उनको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उनके शरीर में कई सारे रैशेज हो गए थे।

एंटरटेनमेंट लाइव संग बातचीत के दौरान श्रुति शर्मा ने इस पर बातचीत की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कैसे ये सीन शूट किया था। उन्होंने कहा कि, एक सीन था, जिसमें मैं और इकबाल थे, और ये एक रोमांटिक सीन था, मतलब कि ये बेहद रोमांटिक सीन था। इस तरह का सीन मैंने पहली बार स्क्रीन पर किया है।
श्रुति शर्मा ने आगे कहा कि, 'हम रोल कर रहे थे, हम बात कर रहे थे और ये मुश्किल कोरियोग्राफी थी। हम एक-दूसरे के ऊपर थे। मेरे शरीर पर इस वजह से रैशेज हो गए थे क्योंकि सूखी घास बहुत चुभने वाली थी। मुझे लगता है कि हमने पूरे दिन उस सीन को शूट किया और जब सीन खत्म हुआ, मेरा काजल फैल गया था, क्योंकि वहां बहुत गंदगी थी। मगर सीन सुंदर दिख रहा है।'
बता दें कि, श्रुति शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्होंने 'गठबंधन', 'नजर', 'नमक इस्क का' और 'ये जादू है जिन्न का' जैसे सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वह साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। वहीं हीरामंडी की बात करें तो श्रुति शर्मा के अलावा मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सेगल, फरदीन खान, शेखर सुमन जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications