Shekhar Suman: 'हीरामंडी' के नवाब ने आखिर क्यों छोड़ी थी राजनीति? बीजेपी में शामिल होने के बीच सामने आई ये बात
Heeramandi actor Shekhar Suman: बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। पहले तो नेटफ्लिक्स की सीरीज हीरामंडी में अपने इंटीमेट सीन्स और अब राजनीति की पारी दोबारा शुरू करने को लेकर एक्टर छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर को लेकर खबर आई कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि एक्टर ने क्यों राजनीति से ब्रेक लिया था।
किसिंग सीन ने मचाया बवाल
शेखर सुमन ने हाल ही में हीरमंडी में अपनी मौजूदगी से तहलका मचाकर रख दिया। फैंस ने भी मनीषा कोइराला संग एक्टर के इंटीमेट सीन्स की उम्मीद नहीं की थी। मगर एक्टर ने एक किसिंग सीन्स से धमाल मचाकर रख दिया। अब शेखर सुमन भाजपा जॉइन करने के बाद दोबारा छा गए हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब राजनीति में उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई हो।

साल 2009 का वक्त था, जब कांग्रेस पार्टी के टिकट पर शेखर सुमन ने चुनाव लड़ा था। तब वे शत्रुघ्न सिन्हा से हार गए थे। इसके बाद शेखर सुमन ने राजनीति से दूरी बना ली थी। मगर अब भाजपा का दामन थामने के साथ ही एक्टर ने राजनीति में भी अपनी अच्छी खासी वापसी कर ली है।
Recommended Video
क्यों छोड़ी थी कांग्रेस?
हालांकि हार के बाद एक्टर ने कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी थी। एक्टर ने तब साफतौर पर कहा था कि मैं राजनीति में आया ही इसलिए था कि लोगों के लिए कुछ कर पाऊंगा। मगर पर्सनल कारणों की वजह से मैं राजनीति को उतना वक्त नहीं दे पा रहा हूं। लेकिन तब एक्टर ने दोबारा राजनीति में वापसी करने को लेकर कहा था कि भविष्य के बारे में वे अभी से कुछ नहीं कह रहे हैं।
'हीरामंडी' से की दमदार वापसी
बताते चलें कि शेखर सुमन ने न सिर्फ राजनीति बल्कि एक्टिंग की दुनिया में भी हीरामंडी से दमदार वापसी की। एक्टर ने आते ही ऐसे-ऐसे इंटीमेट सीन्स दिए कि हर कोई हैरान रह गया। मनीषा कोइराला संग एक्टर के ओरल इंटीमेट सीन्स की जहां देखो वहां चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications