'काम देने के बहाने ऑफिस बुलाया और फिर कर दिया ये....', मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया ऐसा आरोप
Sajid Khan and Jayshree Gaikwad: मराठी एक्ट्रेस जयश्री गायकवाड़ ने बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए हैं।

Sajid Khan and Jayshree Gaikwad: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर और फिलहाल टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में वजर आ रहे कंटेस्टेंट साजिद खान पर अब तक कई एक्ट्रेसेस और मॉडल्स ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसी आरोप के चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उन पर चार साल का बैन लगा दिया था। हालांकि अब साजिद खान बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं। साजिद वहां बतौर कंटेस्टेंट गेम खेल रहे हैं। इनके इस शो का हिस्सा बनने पर भी आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक ने सवाल खड़े किए थे। मीटू के आरोपी होने की वजह से शर्लिन चोपड़ा ने तो इन पर केस भी कर दिया था और मांग की थी इनको शो से बाहर निकाल दिया जाए। फिलहाल साजिद खान पर एक मराठी एक्ट्रेस जयश्री गायकवाड़ ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि कैसे काम के बहाने साजिद खान उनसे फेवर मांगने लगे थे।

मराठी एक्ट्रेस ने खोली साजिद खान की पोल
मराठी एक्ट्रेस जयश्री गायकवाड़ ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए हैं। जयश्री ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी कहानी लोगों को बताई है। वीडियो में जयश्री ने कहा है- आठ साल पहले एक कास्टिंग डायरेक्टर मुझे एक पार्टी में ले गए थे। वहां मुझे साजिद खान से मिलाया गया था। मैं साजिद खान से मिलकर बहुत खुश हुई थी।

जयश्री का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में जयशअरी बताती हैं- साजिद खान ने मुझे अगले दिन अपने ऑफिस बुलाया था। उन्होंने कहा था कि वह कोई फिल्म बना रहे हैं और शायद उसमें मेरे लिए कोई रोल निकाल सकें। जयश्री ने आगे बताया- मैं जैसे ही उनके ऑफिस गई, वह मुझे यहां-वहां छूने लगे और अश्लील कमेंट भी करने लगे।

जयश्री ने सुनाई अपनी आपबीती
मराठी एक्ट्रेस जयश्री ने आगे बताया- साजिद खान ने मुझसे कहा कि तुम तो बहुत खूबसूरत हो लेकिन मैं तुम्हें काम क्यों दूं। फिर मैंने उससे कहा- आपको क्या चाहिए सर। मैं अच्छी एक्टिंग कर सकती हूं। फिर उन्होंने कहा- एक्टिंग से काम नहीं चलता है। जो मैं बोलूंगा, जो मैं कहूंगा, वह तुम्हें करना ही होगा। जयश्री ने आगे कहा- साजिद खान की इस बात पर मुझे बहुत गुस्सा आया। उस समय लगा कि मैं उनका मर्डर कर दूं या कुछ और कर दूं। फिर मैं उनकी ये सब बातें सुनकर वहां से निकल आई।

शर्लिन चोपड़ा ने लगाए थे ऐसे आरोप
कुछ समय पहले शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर खुलासा किया था कि साजिद खान ने उनके सामने अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर रेटिंग देने के लिए कहा था। हालांकि सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत साजिद खान का सपोर्ट करतीं नजर आई हैं। इसके बाद मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सोनी ने भी साजिद खान का सपोर्ट किया था। साजिद का सपोर्ट करते हुए उन्होंने अपनी एक टॉपलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।

4 साल तक साजिद के पास नहीं था कोई काम
आपको बता दें कि साजिद खान पर कुछ साल पहले 'मी टू' के तहत कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद साजिद पर बैन लगा दिया गया था। 4 साल तक उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिला। साजिद खान अब जाकर 'बिग बॉस 16' में नजर आ रहे हैं। शो में उनको कंटेस्टेंट के रूप में देखते ही कई लोग भड़क गए हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी साजिद खान को 'बिग बॉस' से निकलवाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखी थी।












Click it and Unblock the Notifications