'उसने मुझे बहुत मारा, जबड़ा तोड़ दिया और कहा तेरे मां-बाप..', बॉयफ्रेंड के यौन शोषण की शिकार हुईं ये एक्ट्रेस
Flora Saini: एक्ट्रेस और मॉडल फ्लोरा सैनी ने अपने लिव इन रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी लोगों को बताई और कहा- उसने मुझे और मेरे पैरेंट्स को जान से मारने की धमकी तक दी थी।

Flora Saini: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद खान को शो में देखने के बाद से मी टू मूवमेंट को एक बार फिर से हवा मिली है। अब फिर से कई महिलाएं और एक्ट्रेसेस सामने आ रही हैं जो कि यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस और मॉडल फ्लोरा सैनी जिन्हें हम स्क्रीन नेम आशा सैनी के नाम से भी जानते हैं ने 'मी टू मूवमेंट' के तहत अपने लिव इन पार्टनर की घटिया हरकतों का जिक्र एक बार फिर से किया है। हाल ही में श्रद्धा वॉकर हत्याकांड को देख एक्ट्रेस अपने दिनों को याद कर रो पड़ीं। दरअसल लिव इन रिलेशनशिप का ऐसा अंजाम देख फ्लोरा सैनी खुद को रोक नहीं पाईं और मीडिया के सामने उन्होंने अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाई।

फ्लोरा सैनी ने सुनाई अपनी दर्दनाक आपबीती
न्यूज 18 से बात करते हिए एक्ट्रेस और मॉडल फ्लोरा सैनी ने बताया- जब मेरे एक्स बॉयफ्रेंड- गौरंग दोशी ने मुझसे अपने प्यार का सबूत देने के लिए कहा तब मैं उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। गौरांग तब इतने अच्छे दिखते थे कि मेरे पैरेंट्स तक को उन पर शक नहीं हो पाया था। वह सबके साथ बहुत ही अच्छा व्यवहार करते थे। अच्छी बातें करते थे। सबको सम्मान देते थे।

प्यार करने वाला मुझे मारने पीटने लगा
फ्लोरा ने अपने दर्दनाक दिनों को याद करते हुए कहा- बच्चों के माता-पिता को किसी भी गलत बात का एहसास जल्द हो जाता है। ऐसे में सबसे पहले गौरांग ने मुझे मेरे परिवार से दूर कर दिया। मेरे साथ भी श्रद्धा वॉकर की तरह ही हुआ था। उन्होंने आगे बताया- गौरंग ने मेरा फोन छीन लिया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि जिससे मैं प्यार करती हूं वह अचानक ही मुझे मारने-पीटने क्यों लगा।
मेरे माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी
फ्लोरा ने आगे कहा- इतना ही नहीं जब मैंने उसे छोड़ जाने की बात की तब तो गौरांग ने सारी हदें पार कर दीं। गौरांग ने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैंने उसे छोड़ने की कोशिश की तो वो मेरे मां-बाप की जान ले लेगा। वहीं इंटरव्यू में फ्लोरा सैनी ने साल 2007 के उस दर्दनाक रात का जिक्र किया और कहा- एक रात गौरांग ने मुझे इतना मारा था कि मेरे जबड़े टूट गए थे। उसने अपने पिता की तस्वीर को दिखाते हुए कहा कि वो उनकी कसम खाकर कह रहा है कि आज फ्लोरा को मार डालेगा।
उसने मारकर मेरा जबड़ा तोड़ दिया था
फ्लोरा ने बताया- जैसे ही वह अपने पिता की उस तस्वीर को रखने के लिए मुड़ा, मुझे मेरी मां के शब्द सुनाई दिए। मां कहती थी- ऐसा कुछ भी हो तो बस भाग जाना। मत सोचना कि कपड़े पहने या नहीं। पैसे हैं या नहीं। बस भागने लगना। फ्लोरा ने आगे कहा- मैंने उसके बाद कुछ नहीं सोचा, बस भागकर अपने घर आ गई और दूबारा कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

परिवार के साथ पहुंची थीं पुलिस स्टेशन
फ्लोरा ने कहा- पहले मैं बहुत डर गई थी लेकिन बाद में मैंने हिम्मत दिखाई। मैं अपने पूरे परिवार के साथ गौरांग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। लेकिन तब पुलिस ने मेरी शिकायत दर्ज करने के बजाय मेरे एक्स पार्टनर को फोन लगा दिया। एक लंबी लड़ाई के बाद एफआईआर दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications