'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख का स्टंट डबल कर बने 'वानरअस्त्र', कौन हैं गिनीज रिकॉर्ड होल्डर हसित सवानी?
'ब्रह्मास्त्र' में लोग शाहरुख खान को देखकर बेहद एक्साइटेड हो गए थे। शाहरुख खान का ये खतरनाक स्टंट एक्टर ने नहीं, बल्कि किसी और ने किया था।
मुंबई, 18 सितंबर: फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉलीवुड के लिए वाकई में ब्रह्मास्त्र साबित हुई है। फिल्म का एक-एक किरदार दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहा। वहीं फिल्म में वानर अस्त्र के रूप में जब लोगों ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को देखा, तो थिएटर दर्शकों की सीटियों और तालियों से गूंज उठा। लोग एक्टर को देखकर बेहद एक्साइटेड हो गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान का ये खतरनाक स्टंट एक्टर ने नहीं, बल्कि किसी और ने किया था। आइये जानते हैं ये रोंगटे खड़े कर देने वाला स्टंट किसने किया था।

शाहरुख ने फैंस को किया इंप्रेस
शाहरुख बनकर खतरनाक स्टंट करने वाले हसित सवानी हैं, जो लंदन के रहने वाले हैं। हसित ने फिल्म के सेट से शाहरुख खान के साथ वैज्ञानिक के लुक में फोटो शेयर भी की है। तस्वीर में शाहरुख और उन्होंने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं।

शाहरुख का स्टंट डबल
शाहरुख बनकर खतरनाक स्टंट करने वाले हसित सवानी हैं, जो लंदन के रहने वाले हैं। हसित ने फिल्म के सेट से शाहरुख खान के साथ वैज्ञानिक के लुक में फोटो शेयर भी की है। तस्वीर में शाहरुख और उन्होंने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं।

शाहरुख जैसे दिखते हैं हसित
बताते चलें कि शाहरुख खान और हसित एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। दोनों की कद काठी हेयरस्टाइल और लुक भी एक जैसे ही हैं। हसित ने शाहरुख खान के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा कि ब्रह्मास्त्र में लेजेंड शाहरुख खान के कैमियो के लिए उनका स्टंट डबल बनकर बहुत मजा आया।
हैरान रह गए यूजर्स
अब हसित की इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि हसित लकी हैं, जो उन्हें शाहरुख खान का बॉडी डबल बनने का मौका मिला। वहीं कई लोगों ने ये भी कहा कि फिल्म में हसित का चेहरा भी दिखना चाहिए था।

इंटरनेशनल स्टंट परफॉर्मर हैं हसित
बताते चलें कि हसित सवानी यूके बेस्ट इंटरनेशनल स्टंट परफॉर्मर हैं, जो लंदन में रहते हैं। वे कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। हसित हॉलीवुड फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में योद्धा के किरदार में भी नजर आ चुके हैं।
मार्शल आर्ट्स में माहिर हैं हसित
हसित कितने टैलेंटेड हैं, इस बात का सबूत खुद 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में उनका किया स्टंट है। उन्हें मार्शल आर्ट्स में भी महारत हासिल है। उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में 19 फीट 7 इंच का फॉर्वर्ड जंप फ्लिप किया था, जिसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications