नवरात्रि के पहले दिन भक्ति गीतों पर झूम कर नाचीं सपना चौधरी, देखें Video

नई दिल्ली, 02 अप्रैल: हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी जो अपने डांस मूव्स के लिए पॉपुलर हैं अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और लेटेस्ट वीडियो की वजह से चर्चा में रहती हैं। सपना चौधरी के डांसिंग टैलेंट और उनकी अदाओं का हर कोई दीवाना है। हरियाणवी गानों पर परफॉर्मेंस से आग वालीं सपना आज से शुरू हुए नवरात्रि के मौके पर माता रानी की भक्ति में लीन नजर आई। सपना में माता का गीतों पर जमकर झूमीं।

देसी अंदाज में सपना ने किया डांस

देसी अंदाज में सपना ने किया डांस

हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी माता दुर्गा की पूजा अराधना करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मां की पूजा चल रही है। वहां मौजूद महिलाएं भक्ति भाव के साथ माता रानी के भजन गा रही हैं। वहीं सपना चौधरी माता रानी की भक्ति में लीन झूमती हुई दिखाई दे रही हैं। बिल्कुल देसी अंदाज में सपना मां के भजन गाते हुए लोगों के साथ मातारानी के सामने झूम रही हैं।

सपना ने इस अंदाज में दी बधाई

सपना ने इस अंदाज में दी बधाई

सपना चौधरी ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही फैंस को वसंत नवरात्रि की बधाई देते हुए लिखा 'आपको और आपके परिवार को हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2079 की एवं चैत्र नवरात्रि की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं एंव बधाई हो। आशा (प्रार्थना) करती हूं यह नववर्ष आपके लिए शुभ मंगलमय हो और जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, संपन्नता और अरोग्यता का संचार करे। और माता रानी आप पर कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें। आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें, स्वस्थ, खुश, आनंदित रखें. जय माता दी।

वायरल हुआ वीडियो

सपना चौधरी के इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले सपना ने 'पानी छलके' गाने पर अपना डांस परफॉर्मेंस वीड‍ियो शेयर किया था।वीड‍ियो में सपना ग्रीन शिमरी सूट में ट्रेडिशनल लग रही हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, "हम गए कहां थे जो हमें लौटने की जरूरत पड़ गई। बता दें कि, कुछ समय पहले तबीयत खराब होने के चलते सपना ने सोशल मीड‍िया से ब्रेक लेने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+