Race 4: हर्षवर्धन राणे होंगे सैफ की 'रेस 4' में मेन विलेन, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बताई सच्चाई
Race 4: रेस भारत की पॉपुलर फ्रैंचाइज है। इसकी शुरुआत प्रोड्यूसर ने सैफ अली खान के साथ की थी। लेकिन तीसरे पार्ट में सैफ की जगह सलमान को लिया गया। अब इसकी चौथी किश्त बनने जा रही है। जिसमें एक बार फिर सैफ अली खान की वापसी हो गई है। इस फिल्म की हिरोइन के बारे में भी बीते दिनों अपडेट आया था। खबरों में बताया गया कि रेस 4 में रकुल प्रीत सिंह लीड एक्ट्रेस होंगी।
अब कुछ समय से ये खबर आ रही है कि सनम तेरी कसम फेस हर्षवर्धन राणे भी इस फिल्म में नजर आएंगे। उन्हें फिल्म में मेन विलेन के रोल के लिए साइन किया गया है। अब खुद फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने इन खबरों की सच्चाई बताई है।

हिंदुस्तान टाइम्स से रमेश ने कहा, ये गलत खबर है। उन्हें (हर्षवर्धन) रोल के लिए नहीं चुना गया है। विलेन के रोल के लिए अभी कोई फाइनल नहीं हुआ है। अभी तक कास्ट में भी कोई नहीं फाइनल हुआ। यही वजह है कि मैं अभी इस पर कुछ भी कमेंट नहीं कर सकता हूं। खै़र फिल्म के डायरेक्टर के लिए निखिल आडवाणी का नाम बताया जा रहा है। रेस 4 की शूटिंग मार्च में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब खुद रमेश ने कहा कि अब इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी।
बता दें कि, फिल्म रेस का पहला पार्ट साल 2008 में रिलीज हुआ था। जिसमें सैफ और अक्षय खन्ना ने दो भाईयों, रणवीर और राजीव की भूमिका निभाई थी, जो विश्वासघात और धोखे के जाल में फंसे थे। इसके बाद सैफ ने 2013 में "रेस 2" में भी वापसी की, जिसमें जॉन अब्राहम विलेन के रूप में थे। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस में खास रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, फ्रैंचाइज़ के तीसरे भाग में पूरी तरह से नए कलाकारों नजर आए थे। जिसमें सुपरस्टार सलमान खान लीड रोल में थे। लेकिन तीसरे पार्ट को बॉक्स ऑफिस में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। अब सैफ अली खान एक बार फिर रेस 4 से अपनी दमदार वापसी करने वाले हैं। देखना होगा कि एक्टर इस बार क्या फैंस को इंप्रेस कर पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications