विक्की कौशल की Ex गर्लफ्रेंड का लेबल मिलने पर बोलीं हरलीन सेठी, कहा- 'अतीत की बातों को याद...'
Harleen Sethi Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों फिल्म बैड न्यूज को लेकर चर्चा में है। हालांकि अपनी प्रोफेशनल लाइप के अलावा वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कैटरीना कैफ से पहले वह बॉलीवुड एक्ट्रेस हरलीन सेठी को डेट कर चुके हैं।
आपको बता दें कि, विक्की कौशल और हरलीन सेठी एक वक्त पर सीरियस रिलेशनशिप में थे। खबरें ये भी थी कि दोनों शादी कर सकते हैं लेकिन फिल्म उरी के बाद दोनों का रिलेशनशिप टूट गया था। अब हरलीन सेठी ने लंबे समय बाद विक्की कौशल संग ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है।

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में हरलीन सेठी ने विक्की कौशल संग टैग जुड़ने पर अपना गुस्सा जाहिर किया। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि विक्की कौशल की एक्स लवर का उन्हें लेबल दिया गया क्या इससे दिक्कत नहीं होती? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मेरे इंस्टाग्राम बायो में सिर्फ दो शब्द हैं 'आई एम....' आगे कुछ नहीं है... सामान्य तौर पर मुझे किसी भी चीज के साथ अपनी पहचान बनाने में समस्या होती है।''
हरलीन सेठी ने आगे कहा कि, 'मेरा पास्ट काफी ज्यादा अच्छा था लेकिन अब मैं इससे काफी आगे बढ़ चुकी हूं। मुझे लगता है कि आप अपनी लाइफ में कई तरह के अनुभव मिले हैं। इस वजह से आपको जीवन में हर व्यक्ति और हर चीज के लिए आभारी होना चाहिए। मैं इसी वजह से इन सभी चीजों का आभार मानती हूं। अब अतीत से किसी चीज को पकड़कर रखने का कोई मतलब नहीं है।'
बता दें कि, हरलीन सेठी औऱ विक्की कौशल ने दो साल तक डेट किया। लेकिन फिल्म 'उरी' के बाद जैसे ही विक्की के करियर में उछाल आया तो उन्होंने हरलीन से दूरी बना ली थी। हालांकि एक्टर ने कभी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। हरलीन से ब्रेकअप होने के बाद उनकी लाइफ में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई। इसके बाद विक्की ने कैटरीना से साल 2021 में शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications