Happy Valentine's Day : कार्तिक आर्यन ने वैलेंटाइन डे पर दिया ये सरप्राइज, 'शहजादा' की एक टिकट पर एक टिकट फ्री

Kartik Aaryan Shehzada Tickets: कार्तिक आर्यन की टीम ने फैंस को वैलेंटाइन डे का गिफ्ट देते हुए उन्हें फिल्म 'शहजादा' की एक टिकट पर एक टिकट फ्री मिलने का वादा किया है।

kartik aaryan

Kartik Aaryan Shehzada Tickets: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आ रही है। दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'शहजादा' भी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 'शहजादा' आगामी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म मेकर्स ने गत 11 फरवरी से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी नहीं हो रही थी। टिकट्स की बिक्री काफी ठंडी थी। रविवार रात तक पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में केवल 2,300 टिकट्स की थी बिक्री हुई थी। ऐसे में फिल्म 'शहजादा' के लीड हीरो कार्तिक आर्यन ने वैलेंटाइन डे के मौके पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इस सरप्राइज के जरिए फिल्म मेकर्स इस मूवी के टिकट ज्यादा से ज्यादा बेच पाएंगे।

कार्तिक आर्यन ने वैलेंटाइन डे पर दिया सरप्राइज

कार्तिक आर्यन ने वैलेंटाइन डे पर दिया सरप्राइज

आपको बता दें कि फिल्म 'शहजादा' की एडवांस बुकिंग फिल्म 'पठान' के साथ-साथ आने वाली मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'एंटमैन और द वास्प' से प्रभावित होता दिख रही थी। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस को वैलेंटाइन डे का सरप्राइज दिया है। कार्तिक आर्यन की टीम ने फैंस को वैलेंटाइन डे का गिफ्ट देते हुए उन्हें एक टिकट पर एक टिकट फ्री मिलने का वादा किया है। इसके बारे में कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया है, जिसमें वह फिल्म की लीड हीरोइन कृति सेनन के साथ ताज महल के सामने नजर आ रहे हैं।

'शहजादा' की टिकट हुई फ्री

डायरेक्टर रोहित धवन की फिल्म 'शहजादा' साल 2020 की तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलू' की हिंदी रीमेक है जिसमें साउथ फिल्मों के सुपस्टार अल्लू अर्जुन नजर आए थे। फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन पहली बार एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को देखकर एडवांस बुकिंग से कुछ उम्मीद नहीं की जा रही थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग औसत बनी हुई है। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 'शहजादा' की एडवांस बुकिंग 7 करोड़ रुपए के आसपास की होगी।

17 फरवरी को रिलीज होगी ये फिल्म

17 फरवरी को रिलीज होगी ये फिल्म

इससे पहले फिल्म मेकर्स ने 'शहजादा' को गत 10 फरवरी को रिलीज करने का फैसला किया लेकिन फिल्म पठान की सफलता को देखते हुए उन्होंने इसकी रिलीज को 17 फरवरी तक के लिए टाल दिया। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने हाल ही में ईटाइम्स को बताया कि फिल्म दर्शकों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान लाएगी। उन्होंने कहा- शहजादा एक एक्शन पैक्ड मास फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें सभी के लिए कुछ न कुछ है! हमारी फिल्मों में पारिवारिक मनोरंजन कम हो गए हैं, जो कुछ दशक पहले एक बहुत बड़ी बात हुआ करती थी।

फिल्म 'शहजादा' की स्टारकास्ट

फिल्म 'शहजादा' की स्टारकास्ट

साथ ही कार्तिक आर्यन ने बताया कि फिल्म के टिकट्स की एडवांस बुकिंग करने पर एक टिकट पर एक फ्री मिलेगा और ये वैलेंटाइन डे पर लोगों के लिए गिफ्ट है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा मनीषा कोइराला, रोनित रॉय, परेश रावल और राजपाल यादव भी नजर आएंगे।

'शहजादा' की एडवांस बुकिंग शुरू

फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शानदार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन अब एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ 'शहजादा' मूवी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने गत 11 फरवरी को ट्विटर पर घोषणा की थी कि 'शहजादा' के लिए एडवांस बुकिंग अब शुरू हो गई है। कार्तिक आर्यन ने ट्विटर पर लिखा था- बात जब शहजादा की हो तो चर्चा नहीं करते...सीधा टिकट बुक करते हैं एडवांस बुकिंग में...फिल्म अब अगले शुक्रवार को रिलीज हो रही है!! #शहजादा #17thFeb।' शहजादा के टिकट BookMyShow के जरिए ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+