Happy Father's Day 2023: ये हैं बॉलीवुड के दमदार 5 सिंगल फादर्स, बच्चों को दे रहे मां का प्यार पिता का स्नेह
Happy Father's Day 2023: एक बच्चे की अच्छी परवरिश में मां और पिता दोनों का संपूर्ण योगदान होता है। कोई भी एक दूसरे की कमी को पूरा नहीं कर सकता है। बच्चे के लिए मां का प्यार जहां कोमल होता है वहीं पिता के प्यार में जिम्मेदारियां झलकती हैं। लेकिन कई बार कुछ विशेष हालात के चलते ये जिम्मेदारी किसी एक को संभालनी पड़ती है।
कई बार ऐसा होता है कि बच्चों को मां का प्यार नहीं मिल पाता है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे एक्टर्स हैं जो अकेले ही पिता और मां की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन एक्टरों ने शादी नहीं की या फिर इनकी शादियां टूट गई हैं लेकिन ये अपने बच्चों की परवरिश बहुत अच्छे से कर रहे हैं। आइए आज फादर्स डे के इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ एक्टरों के बारे में जो एक सिंगल फादर के तौर पर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

तुषार कपूर
हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि उनका फिल्मी करियर उनके पिता की तरह दमदार नहीं रहा है लेकिन वह अपनी रियल जिंदगी में एक अच्छे पिता जरूर साबित हो रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2016 में आईवीएफ के जरिए तुषार कपूर बेटे लक्ष्य कपूर के पापा बने थे। फिलहाल तुषार अपना ज्यादातर समय बेटे लक्ष्य के साथ ही बिताना पसंद करते हैं। वह एक सिंगल फादर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं।
करण जौहर
बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर न सिर्फ एक अच्छे डायरेक्ट्र हैं बल्कि अपनी रियल जिंदगी में वह एक अच्छे पिता भी हैं। करण जौहर ने शादी नहीं की लेकिन वह एक बहुत ही अच्छे सिंगल फादर हैं। करण जौहर साल 2017 में आईवीएफ के जरिए दो बच्चों, बेटी रूही और बेटे यश के पापा बने थे। करण जौहर अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। काम में व्यस्त रहने के बावजूद वह अपने बच्चों को ढेर सारा प्यार देने की पूरी कोशिश करते हैं।
चंद्रचूड़ सिंह
बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद कई हिट फिल्मों में काम किया था। वह बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ भी नजर आ चुके हैं। हालांकि एक बड़ी दुर्घटना के चलते वह काफी लंबे वक्त के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। उन्होंने फिर से वापसी की है और बीते दिनों वह वेब सीरीज 'आर्या' और अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' में नजर आए थे। आपको बता दें कि साल 2007 से वह अपने बेटे शारनजय की अकेले ही परवरिश कर रहे हैं। उन्होंने करियर से ब्रेक लेकर सिंगल फादर के तौर पर अपने बेटे की अच्छे से परवरिश करने का निर्णय लिया था।
कमल हासन
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन भी एक सिंगल फादर हैं। कमल हासन न सिर्फ एक बहुत ही अच्छे एक्टर हैं बल्कि वह दो बेटियों के लिए एक बहुत अच्छे पिता भी हैं। आपको बता दें कि कमल हासन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस सारिका साल 2004 में अलग हो थे। इसके बाद कमल हासन ने अपनी दोनों बेटियों, अक्षरा और श्रुति की परवरिश अकेले ही की। एक अच्छे पिता के तौर पर कमल हासन ने अपनी हर जिम्मेदारी सही से निभाई।
राहुल बोस
55 वर्षीय एक्टर राहुल बोस ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वह एक सिंगल फादर के तौर पर अपने 6 बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। वह एक पिता की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। दरअसल उन्होंने साल 2007 में अंडमान-निकोबार से 6 बच्चों को गोद लिया था। इसके बाद से ही वह इन सभी बच्चों की अच्छी परवरिश कर रहे हैं। वह बच्चों के लिए अक्सर चैरिटी भी करते रहते हैं।
-
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications