ये क्या! फहद अहमद ने पत्नी स्वरा भास्कर को कहा 'भाई', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्वीट
स्वरा भास्कर 9 अप्रैल 2023 को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है।

Fahad Ahmed Wishes Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज यानी 9 अप्रैल 2023 को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। ये शादी के बाद उनका पहला जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके पति और समाजपार्टी पार्टी के नेता फहाद अहमद ने खास तरीके से विश किया।
फहाद ने स्वरा को किया बर्थडे विश
फहाद अहमद ने स्वरा भास्कर को खास अंदाज में विश करते हुए उन्हें भाई कह डाला। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस को भाई कहने की वजह भी बताई। दरअसल, इससे पहले स्वरा ने फहाद को एक पोस्ट के जरिए भाई कहा था। जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।
एक्ट्रेस को क्यों कहा 'भाई'?
फहाद अहमद ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर स्वरा भास्कर संग एक फोटो साझा की। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई भाई, मेरे जन्मदिन पर तुम्हारे सुझाव को सुनकर मैं शादीशुदा हूं। मुझे उम्मीद है कि, तुम्हे ट्विटर से पता चल गया। मेरी जिंदगी में आने और उसे पूरा करने के लिए धन्यवाद। मैं तुम जैसा दोस्त पाकर खुश हूं। आई लव यू माई हार्ट भाई जेंडर न्यूट्रल है'।
Many many happy returns of the day bhai, listening to your suggestion on my birthday I am married, I hope u get to know from twitter🙈
Thank you for completing me in every aspect,m blessed to have a friend and mentor like u😘
I love you my heart❤️
P.S-bhai is gender neutral pic.twitter.com/Rp7uTzKR9q
— Fahad Ahmad (@FahadZirarAhmad) April 9, 2023
स्वरा का पुराना ट्वीट वायरल
शादी के बंधन में बंधने के बाद स्वरा भास्कर का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने फहद को भाई कहा था। इसकी वजह से कपल बुरी तरह ट्रोल भी हुआ। बता दें कि, स्वरा और फहद ने 16 जनवरी को कोर्ट मैरिज का ऐलान किया था। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस को जानकारी दी।
स्वरा-फहद ने की कोर्ट मैरिज
कोर्ट मैरिज के बाद स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने दिल्ली में पूरे रीति-रिवाज से शादी की। जिसमें बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीतिक पार्टियां के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications