Rajinikanth Net Worth: कभी बस कंडक्टर थे रजनीकांत, आज हैं एक्टर के पास करोड़ों की दौलत, जानें कुल नेटवर्थ
Rajinikanth Net Worth: साउथ इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत आज 12 दिसंबर 2023 को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने सिर्फ साउथ सिनेमा में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी कई शानदार फिल्में दी हैं। रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी देश और दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उन्होंने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था। बाद में स्कूल की पढ़ाई करने के बाद एक्टर ने बैंगलौर में बस कंडक्टर की भी नौकरी की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी एक्टिंग के शौंक को खत्म नहीं किया और छोटे-छोटे ड्रामा में हिस्सा लिया। आज इतने स्ट्रगल करने के बाद रजनीकांत बड़े सुपरस्टार हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए नेटवर्थ पर नजर डालते हैं।

रजनीकांत अपने करियर के शुरूआती दिनों में महज 2000 रुपए एक फिल्म के लिए चार्ज करते थे। लेकिन आज वह एक सफल अभिनेता हैं और किसी भी फिल्म के लिए 100 करोड़ से कम फीस नहीं लेते। हाल ही में एक्टर ने फिल्म जेलर से शानदार कमबैक किया था और इसके लिए उन्होंने लगभग 110 करोड़ फीस ली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था।
इस मुकाम तक पहुंचने के बाद रजनीकांत की गिनती महंगे एक्टर्स में होती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की कुल संपत्ति 430 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही एक्टर के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।
रजनीकांत के कार कलेक्शन पर अगर नजर डालें तो इसमें 6.5 करोड़ की रॉयस फैंटम, 6 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट, बीएमडब्ल्यू एक्स 5, 2.55 करोड़ की मर्सिडीज-बेंज जी वैगन, लेम्बोर्गिनी उरुस की कीमत 3.10 करोड़ है। इस तरह एक्टर के पास कई ऐसी महंगी गाड़ियां हैं। इसके अलावा उनका चेन्नई में एक आलीशान बंगला है। इसके अलावा चेन्नई में उनकी पत्नी एक स्कूल भी चलाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत लगभग 35 करोड़ के आसपास है। वह अपनी कमाई का हिस्सा चैरिटी में देते हैं। बता दें कि, रजनीकांत उन एक्टर्स में शुमार हैं जिनकी फैंस पूजा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications