Shweta Tiwari Birthday: कभी 500 रुपए में श्वेता तिवारी करती थीं गुजारा,आज हैं इतने करोड़ की मालकिन
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। आज एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कई बड़े सीरियल में काम कर चुकीं श्वेता आज करोड़ों की मालकिन हैं।
Shweta Tiwari Birthday: टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी से घर-घर फेमस हुई मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को कौन नहीं जानता। श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का आज चर्चित नाम है। एक्ट्रेस आज यानी 4 अक्टूबर 2023 को अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में आइए उनके कुल नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।
श्वेता तिवारी हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उन्होंने 12 साल की उम्र से ही कमाना शुरू कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता की पहली सैलरी मात्र 500 रुपए थी। वह एक ट्रैवल एजेंसी में नौकरी करती थीं। लेकिन आज एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और वह बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता तिवारी करीब 81 करोड़ की मालकिन हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस एक एपिसोड के 60 से 70 लाख रुपये कमाती हैं। यही नहीं श्वेता ब्रैंड प्रमोशन के लिए मोटी रकम वसूलती हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ मुंबई में एक आलीशान घर में रहती हैं। हालांकि इस घर की कुल कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
श्वेता तिवारी काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास बेहतरीन कार कलेक्शन है जिसकी कीमत करोड़ों में है। जिसमें 1.38 करोड़ रुपए क बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 730 एलडी, 47.60 लाख रुपये की ऑडी ए4 जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास 6 लाख की सैंट्रो भी है।
बता दें कि, श्वेता तिवारी 43 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमर लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती हैं। एक्ट्रेस की बेटी पलक तिवारी हाल ही में फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications