कभी 'राहुल' तो कभी 'राज' बनकर पर्दे पर हिट रहे शाहरुख खान, जानें किन फिल्मों के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
शाहरुख खान ने राहुल और राज बनकर लाखों फैंस का दिल जीता है और इन किरदारों के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते। जानिए शाहरुख खान के धमाकेदार 6 किरदार।
Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर 2022 को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े धमाके किए हैं। किंग खान ने सबसे ज्यादा राहुल और राज बनकर फैंस का दिल जीता है। जिसके लिए उन्हें पुरस्कारों से सम्मानित भी किया है। चलिए आज हम आपको शाहरुख खान की उन 5 किरदारों के बारे में बताएंगे, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

फिल्म: दीवाना में किरदार, राजा सहाय
फिल्म दीवाना से शाहरुख खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने प्यार में पागल एक दीवाने आशिक का किरदार निभाया है। जो दिव्या भारती की एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर जाता है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख ने फैंस के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी। शाहरुख खान की एक्टिंग को काफी भी किया गया औऱ उन्हें इस किरदार के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।

फिल्म अंजाम में बनें विजय अग्निहोत्री
राहुल रवैल निर्देशित पर बनी फिल्म अंजाम साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक साइको किलर का किरदार निभाया है। इस फिल्म में शाहरुख ने नेगेटिव रोल अदा किया। जिसे काफी पसंद भी किया गया। इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में बनें राज मल्होत्रा
फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे शाहरुख खान की आइकोनिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने राज बनकर उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राज और सिमरन बने शाहरुख और काजोल की कैमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आई। ये फिल्म दोनों की लव स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म में शाहरुख को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

फिल्म दिल तो पागल है में बने राहुल
फिल्म 'दिल तो पागल है' साल 1997 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म रोमांटिक ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म में जहां शाहरुख खान माधुरी दीक्षित के प्यार में पागल होते हैं तो वहीं करिश्मा कपूर शाहरुख खान से बेहद प्यार करती हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार सपोर्टिंग रोल में नजर आते हैं जो कि माधुरी और शाहरुख के बीच के प्यार को कम करने की कोशिश करते हैं। फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख खान के रोमांटिक अंदाज ने फैंस की काफी वाहवाही बटोरी थी। जिसकी वजह से उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

फिल्म कुछ कुछ होता है में बनें राहुल खन्ना
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म कुछ कुछ होता है ने शाहरुख खान के करियर को एक नया मोड़ दिया। ये फिल्म उनके लिए काफी लकी साबित हुई। खास बात ये है कि इस फिल्म में सभी की फेवरेट जोड़ी शाहरुख खान और काजोल की कैमिस्ट्री देखने को मिली। जिसकी वजह से ये फिल्म फैंस को खूब पसंद आई। शाहरुख खान को इस फिल्म में राहुल के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।












Click it and Unblock the Notifications