Sara Ali Khan B'Day: कम फिल्में करने के बावजूद करोड़ों कमाती हैं सारा अली खान, कार कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग

Sara Ali Khan Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। भले ही इंडस्ट्री में उन्हें 5 साल हुए हैं लेकिन इसके बावजूद फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। आज यानी 12 अगस्त को सारा अली खान अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं ऐसे में हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

आपको बता दें कि, सारा अली खान मशहूर अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं। यानि की वह नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखती हैं। परिवार की पहचान के बावजूद उन्होंने अपने काम से फैंस के दिलों में जगह बनाई है। एक्ट्रेस की कमाई की बात करें तो फिल्मों के साथ-साथ वह ब्रांड प्रमोशन से भी मोटी कमाई कर लेती हैं।

Sara Ali Khan

रिपोर्ट्स की मानें तो, सारा अली खान विज्ञापनों के जरिये भी मोटी कमाई कर लेती हैं। वो हर महीने करीब 50 लाख की कमाई करती हैं। ऐसे में अपने पूरे 5 साल के करियर में उन्होंने 50 करोड़ का नेटवर्थ बना लिया है। नेटवर्थ बढ़ने के साथ-साथ एक्ट्रेस के स्टारडम में भी इजाफा तेजी से हो रहा है।

सारा अली खान लग्जरी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन में एक से एक महंगी गाड़ियां हैं। एक्ट्रेस के पास 1.62 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज जी क्लास जी 350, 28 लाख की होंडा सीआरवी और 28 लाख की कीमत की जीप कंपास जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल है। इसके अलावा उनका मुंबई में आलीशान घर भी है जिसकी कीमत करोड़ों में है।

सारा अली खान ने बहुत कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म केदारनाथ से उन्होंने बॉलीवुड किया था। इसके बाद वह अतरंगी रे, सिंबा और लव आजकल जैसी फिल्मों में बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई थी। जिसे फैंस की तरफ अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब इसके बाद फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+