पैदा होते ही अस्पताल में Rani Mukherjee हो गई थी अदला-बदली, फिर मां ने ऐसी की अपनी बच्ची की पहचान
रानी मुखर्जी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने जन्म को लेकर ऐसा खुलासा किया था जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक्ट्रेस ने बताया था कि, जन्म के समय उनकी एक परिवार से अदला-बदली हो गई थी।
Happy Birthday Rani Mukherjee: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी 21 मार्च को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस का नाम उन सितारों में शामिल होता है जिनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है तो हम उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से आपको बताने वाले हैं।

रानी मुखर्जी का मुंबई में हुआ था जन्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका बॉलीवुड जगत से पुराना कनेक्शन है। मशहूर एक्ट्रेस काजोल रानी मुखर्जी की कजिन सिस्टर हैं। एक्ट्रेस ने 1996 में बंगाली फिल्म ‘बिएर फूल' से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि बॉलीवुड में उन्होंने इसी साल रिलीज हुई मूवी ‘राजा की आएगी बरात' से कदम रखा था।

रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्में
इसके बाद साल 1998 में रानी मुखर्जी ने फिल्म कुछ कुछ होता है में टीना का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता था। इस फिल्म से उनके करियर में नया मोड़ आया। इसके अलावा रानी मुखर्जी ने हेलो ब्रदर, बिछू, चोरी चोरी चुपके चुपके, नायक, मुझसे दोस्ती करोगे, साथिया, चलते चलते जैसी सुपरहिट फिल्मों में अहम भूमिका निभाई।

जन्म के वक्त रानी मुखर्जी की हुई थी अदला-बदली
फिल्मों के अलावा रानी मुखर्जी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। एक बार उन्होंने फिल्म प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू के दौरान अपने जन्म से जुड़ा एक चौंका देने वाला खुलासा किया था। जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक्ट्रेस ने बताया था कि जिस वक्त उनका जन्म हुआ था तो एक पंजाबी परिवार से उनकी अदला-बदली हो गई थी।

एक्ट्रेस की मां ने इस तरह की पहचान
रानी मुखर्जी के मुताबिक, उनकी मां की गोद में डॉक्टरों ने दूसरा बच्चा दे दिया था। लेकिन, बच्चे को देखते ही उनकी मां समझ गई थी कि वह रानी नहीं है। इसके बाद मां ने अस्पताल में खूब हल्ला मचाया और बताया कि उनकी बेटी की आंखें भूरी हैं जबकि जो बच्चा मेरे पास है उसकी आंखें भूरी नहीं हैं। जब इस गलती का अस्पताल के स्टाफ को एहसास हुआ तो उन्हें तुरंत एक पंजाबी परिवार के पास पाया गया।

घर में उड़ाया जाता है मजाक
रानी मुखर्जी ने कहा कि, ‘इस बात को लेकर आज भी हमारे घर में मजाक होता है और मेरी मां कहती हैं कि तुममें पंजाबियों वाले गुण हैं मेरी गलती से तुम इस घर का हिस्सा बन गई वरना पंजाबी होतीं'। बता दें कि रानी मुखर्जी की हाल ही में फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications