सुपरस्टार संग KISS और दर्द भरी रातें.... मशहूर एक्ट्रेस की आप बीती सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे, झेल चुकी हैं...

बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो एक से बढ़कर एक हसीनाओं ने राज किया है। ऐसी ऐसी अदाकाराएं रही हैं, जिनका एक वक्त पर इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। मगर जितनी लाइमलाइट में इनकी प्रोफेशनल लाइफ थी, उतना ही अंधेरा पर्सनल जिंदगी में भी। हर बार जरूरी नहीं होता कि रील जिंदगी में जैसा दिख रहा है, वैसा ही पर्सनल लाइफ में भी हो। आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस का बारे में बात करेंगे, जो आज ऐश्वर्या राय की जगह बच्चन खानदान की बहू बन सकती थीं, मगर फिर एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सब खत्म कर दिया। साथ ही इस एक्ट्रेस की जिंदगी की कहानी सुन आप खुद को भावुक होने से रोक नहीं सकेंगे।

एक ऐसी एक्ट्रेस, जिसकी भले ही हाईट कम थी, मगर करियर की ऊंचाईयां इतनी कि कोई और वहां तक कभी पहुंच ना सका। हम बात कर रहे हैं फैंस की पसंदीदा और लाखों लड़कों की क्रश रानी मुखर्जी की। जी हां! रानी हमेशा चुलबुली, खिलखिलाती ऑनस्क्रीन नजर आई हैं।

happy Birthday rani Mukherjee

बेहद कम ही लोग जानते हैं कि उनकी जिंदगी कभी इतनी आसान नहीं रही। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में एक से बढ़कर एक सदमे झेले हैं। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर चलिये बात करते हैं उन घटनाओं के बारे में, जो रानी की जिंदगी में किसी नाइटमेयर से कम नहीं रहीं।

साल 1997 में फिल्म राजा की आएगी बारात से रानी ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म से रानी ने खूब वाहवाही लूटी और बस फिर क्या था... एक्ट्रेस ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।

इस एक्टर संग हुए प्यार के चर्चे
रानी का दिल आदित्य चोपड़ा पर आया। मगर इस रिश्ते को आगे बढ़ाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। मशहूर डायरेक्टर पहले से ही शादीशुदा थे और दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। मगर रानी केप्यार ने उन्हें अपनी बीवी को तलाक देने पर मजबूर कर दिया और फिर दोनों ने इटली में गुपचुप शादी रचा ली।

बच्चे के गम ने अंदर से तोड़ा
बताते चलें कि साल 2020 में रानी मिसकैरेज का दर्द भी झेल चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने पांच महीने के बच्चे को खोने के बाद बुरी तरह से टूट चुकी थीं। इसके बाद जैसे तैसे उन्होंने खुद को संभाला। अपने बच्चे को खोने के गम ने रानी को अंदर से काफी तोड़ दिया था।

सुपरस्टार संग KISS ने खत्म किया सब
बताते चलें कि आदित्य ही नहीं बल्कि एक और शख्स था, जिससे रानी के प्यार के चर्चे हो रहे थे। ये शख्स थे अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन। जी हां! करिश्मा कपूर संग रिश्ता टूटने के बाद दोनों के प्यार के चर्चे हो रहे थे। मगर फिर फिल्म ब्लैक में अमिताभ संग किसिंग सीन ने सब कुछ मानो खत्म सा कर दिया। दरअसल, जया इस सीन के खिलाफ थीं मगर रानी के इस सीन को करने से सब कुछ टूट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+