Rajinikanth Birthday: श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए रखा था 7 दिनों का उपवास, सिंगापुर से भारत लौटे एक्टर फिर...

रजनीकांत और श्रीदेवी ने तकरीबन 20 फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ही काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते थे। एक वक्त था जब श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए पूरे 7 दिनों का उपवास रखा था।

Sridevi

Happy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी कलाकारी का जादू बिखेरा है। 72 साल के रजनीकांत आज भी इंडस्ट्री में पूरी तरह से सक्रिय हैं। अपने करयिर में उन्होने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियों के साथ उन्होंने एक्टिंग की। इन अभिनेत्रियों में एक नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी का भी है। श्रीदेवी के साथ रजनीकांत की जोड़ी लगभग हर फिल्म में हिट ही रही। हर प्रोजेक्ट में दर्शकों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई। फिल्मों से परे एक किस्सा ऐसा भी है, जब इन दोनों की जोड़ी के खूब चर्चे रहे थे। एक बार ऐसा भी हुआ, जब श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए व्रत रखा था। ये व्रत एक या दो नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने पूरे 7 दिनों तक रखा था। चलिये आपको बताते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया।

हिट थी रजनीकांत-श्रीदेवी की जोड़ी

हिट थी रजनीकांत-श्रीदेवी की जोड़ी

रजनीकांत और श्रीदेवी की जोड़ी अपने जमाने की हिट जोड़ियों में से एक थी। दोनों का सिक्का साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खूब चला। दोनों ही ने एक साथ मिलकर करीब 25 फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में से कन्नड़, मलयालम, तेलुगू और तमिल भाषा की फिल्में हैं। दोनों ने 'फरिश्ते', 'चालबाज', 'भगवान दादा', 'जुल्म' और 'गैर कानूनी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

2011 का है ये मामला

2011 का है ये मामला

अब बात करते हैं, उस वक्त की जब श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए उपवास रखा था। दरअसल, तमिल अभिनेता रजनीकांत एक वक्त पर गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। ये मामला साल 2011 में राणा की शूटिंग के दौरान का है। इसमें दीपिका पादुकोण भी थीं। एक्टर की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें पहले एक लोकल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया और फिर जब हालत ज्यादा क्रिटिकल हो गई, तो उन्हें सिंगापुर रेफर कर दिया गया।

7 दिनों तक भूखी रहीं श्रीदेवी

7 दिनों तक भूखी रहीं श्रीदेवी

रजनीकांत के साथ तकरीबन 20 फिल्मों में काम कर चुकीं श्रीदेवी उनके साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती थीं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, उनकी हालत की खबर सुनकर वे काफी परेशान हो गईं और फिर उन्होंने शिरडी के साईं बाबा से मन्नत मांगी और रजनीकांत के जल्द स्वस्थ होने के लिए उपवास भी रखा।

ठीक होने पर एक्टर को बताई ये बात

ठीक होने पर एक्टर को बताई ये बात

ये बात किसी को भी नहीं पता थी कि श्रीदेवी ने पुणे के साईं मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना भी की। क्योंकि इस दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किसी से भी नहीं किया था। रिपोर्ट में कहा गया कि रजनीकांत के ठीक होने के बाद फिर उन्होंने किसी को इस बारे में बताया।

बोनी कपूर संग एक्टर से मिलीं श्रीदेवी

बोनी कपूर संग एक्टर से मिलीं श्रीदेवी

इसके बाद रजनीकांत ठीक होने पर वापस इंडिया लौट आए। उनके घर लौटने पर श्रीदेवी ने पति बोनी कपूर के साथ उनसे मुलाकात की। भले ही अब श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने को स्टार्स के साथ उनके इन किस्सों को कोई भी नहीं भुला सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+