Happy Birthday Priyanka Chopra: जब शाहरुख खान के प्यार में कुछ ऐसा हो गया था प्रियंका चोपड़ा का हाल
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान एक समय बेहद करीब आ गए थे। दोनों के बीच अफेयर होने की जमकर चर्चा होने लगी थी।
मुंबई, 18 जुलाईः बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में किसी इंटरनेशनल सेलिब्रिटी से कम नहीं है। प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करती हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती की भी तारीफ करते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर एंड एक्टर निक जोनास के साथ शादी कर ली है और दोनों की एक छोटी बेटी भी है। लेकिन क्या आपको पता है कि प्रियंका चोपड़ा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा शाहरुख खान के साथ हुई है। खबरों की मानें तो प्रियंका ने नेशनल टीवी पर खुद ये बात कबूली थी कि उनका शाहरुख खान के साथ अफेयर चल रहा है। आज प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं कि कैसे उनका नाम बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ जुड़ा था।

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान एक समय बेहद करीब आ गए थे। दोनों के बीच अफेयर होने की जमकर चर्चा होने लगी थी। दोनों उस समय सुर्खियों में छा गए थे। खबर थी कि शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की खबर सुनकर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी तिलमिला गई थीं।

शाहरुख खान ने प्रियंका को बताया था दोस्त
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'डॉन' में एकसाथ काम किया था। मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरो को डेट करना शुरू किया था। प्रियंका और शाहरुख खान अक्सर देर रात साथ में नजर आते थे। दोनों की नजदीकियां भी काफी बढ़ने लगी थीं। हालांकि शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर कभी कुछ नहीं काह। वह हमेशा कहते थे कि मैं और प्रियंका बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।

डर्टी लॉन्ड्री में हुआ खुलासा
हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने कभी भी खुलकर अपने और शाहरुख खान के अफेयर के बारे में कुछ नहीं बोला था। एक टॉक शो 'डर्टी लॉन्ड्री' को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ब्राउन कलर की जैकेट पहनकर पहुंची थीं। शो के फॉर्मेट के अनुसार वहां मेहमान बनकर पहुंचने वाले सेलिब्रिटी को अपना एक समान शो में ही छोड़कर आना होता है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अपना ब्राउन कलर का जैकेट शो में छोड़ दिया था।

प्रियंका ने पहनी शाहरुख खान की जैकेट
प्रियका चोपड़ा ने शो में बताया था कि ये जैकेट उनके एक्स बॉयफ्रेंड का है जिसका इस्तेमाल वह ज्यादातर एयरपोर्ट पर ही करती हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसी फोटोज सामने आईं जिसमें शाहरुख खान ने भी यही जैकेट पहना हुआ था। ऐसे में लोगों ने अंदाजा लगाया कि प्रियंका और शाहरुख खान के बीच कुछ तो चल रहा है।

पार्टी में शाहरुख खान ने प्रियंका को किया इनवाइट
शाहरुख खान अक्सर अपने घर की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा को इनवाइट करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान ने करण जौहर के घर में हो रही पार्टी में प्रियंका चोपड़ा को जबरदस्ती बुलाया था। इसके बाद शाहरुख खान ने प्रियंका को सबसे मिलवाया भी था। खबर है कि शाहरुख खान के इस हरकत से उनकी पत्नी गौरी खान बहुत गुस्सा हुई थीं। उन्होंने पति शाहरुख खान और प्रियंका का इतना करीब होना बिल्कुल पसंद नहीं आया था।












Click it and Unblock the Notifications