इस शादीशुदा डायरेक्टर के लिए Nayanthara ने बदला था धर्म! शादी तक करने के लिए थीं तैयार, ऐसे टूटा रिश्ता

Nayanthara Birthday: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा आज यानी 18 नवंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। साउथ के अलावा वह बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। बता दें कि, एक समय ऐसा था जब नयनतारा का नाम का नाम प्रभुदेवा के साथ जोड़ा गया था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक वक्त था जब नयनतारा कोरियोग्राफऱ और फिल्ममेकर प्रभु देवा के प्यार में पागल थीं। जब एक्ट्रेस को उनसे प्यार हुआ था तो वह तीन बच्चों के पिता थे। लेकिन कहते हैं कि प्यार में कोई ना जाति होता है ना धर्म, कुछ ऐसा ही नयनतारा के साथ भी हुआ। ये जानते हुए कि प्रभुदेवा शादीशुदा हैं फिर भी उन्हें अपना दिल दे बैठीं।

nayanthara

दरअसल, साल 2009 में खबर आई थी कि नयनतारा और प्रभुदेवा जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों स्टार्स में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। इसके बाद साल 2012 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि दोनों के रिश्ते की भनक प्रभुदेवा की पत्नी को लग गई थी जिसके बाद मामला कोर्ट तक घसीटा गया। पत्नी ने डायरेक्टर को धमकी दी थी कि अगर वह नयनतारा के साथ रहे तो भूख हड़ताल में चली जाएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने साल 2011 में अपना धर्म बदलकर ईसाई से हिंदू धर्म अपनाया था और अपना नाम नयनतारा रख लिया। जबकि उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन था। कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने ये फैसला प्रभुदेवा से शादी करने के लिए किया था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा।

प्रभुदेवा से ब्रेकअप होने के बाद नयनतारा ने अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने 9 जून 2022 को मशहूर डायरेक्टर विग्नेश शिवन से शादी कर ली। शादी करने से पहले दोनों ने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया। कपल के जुड़वा बच्चे हैं जिनका नाम यूइर और उलगम है। एक्ट्रेस आए दिन उनके साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+