Happy Birthday SRK: शाहरुख खान के वो 4 विवाद, जिन्होंने सुपरस्टार के जीवन को कर दिया था तहस नहस

Shah Rukh Khan Controversies: शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अक्सर वो अपनी फिल्मों और व्यवहार के कारण सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसे भी मौके आए हैं, जब वो अपने बयानों की वजह से खबरों में रहे हैं। जिनकी वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर भी आए हैं। आज 2 नवंबर को वो अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको शाहरुख खान के जीवन से जुड़े वो सारे विवाद बता रहे हैं, जिनकी वजह से वो चर्चा में रहे।

Happy Birthday King

पाकिस्तान से जुड़ने के आरोप और हाफिज सईद का बयान
उनके इस बयान के बाद कुछ लोगों ने उन्हें भारत विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया। कई राजनीतिक नेताओं ने उन्हें पाकिस्तान का समर्थक तक कह दिया। इसी बीच, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद ने बयान जारी कर शाहरुख खान को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया और कहा कि वे वहां "शांति से रह सकते हैं।" शाहरुख ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनका दिल और आत्मा दोनों भारत से जुड़े हैं।

आईपीएल और 'माई नेम इज खान' विवाद
शाहरुख का नाम क्रिकेट विवादों से भी जुड़ा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक के रूप में उन्होंने लीग के तीसरे सीजन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करने की बात कही थी। उनके इस बयान पर शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया और उनकी फिल्म 'माई नेम इज खान' की रिलीज़ रोकने की धमकी दी। हालांकि, शाहरुख ने ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद किसी का अपमान करना नहीं था।

वानखेड़े स्टेडियम में दुर्व्यवहार का आरोप
2012 में शाहरुख का नाम एक और बड़े विवाद में आया, जब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने उन पर वानखेड़े स्टेडियम में गार्ड्स से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इस घटना के बाद एमसीए ने उन पर पांच साल के लिए स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

शिरीष कुंदर से झगड़ा भी बना सुर्खियों का हिस्सा
एक और विवाद तब सामने आया जब शाहरुख पर फराह खान के पति शिरीष कुंदर के साथ हाथापाई का आरोप लगा। बाद में फराह और उनके भाई साजिद खान ने दोनों के बीच सुलह करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+