Kiara Advani Net Worth: 31 की उम्र में कियारा आडवाणी हैं करोड़ों की मालकिन, कार कलेक्शन देखकर रह जाएंगे दंग

कियारा आडवाणी की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। वह एक फिल्म के लिए करोड़ों फीस चार्ज करती हैं। आइए जानते हैं उनके कुल नेटवर्थ के बारे में।

Kiara Advani Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने साल 2014 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज के समय में उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। कबीर सिंह, शेरशाह जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में कियारा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। आज यानी 31 जुलाई को एक्ट्रेस अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि वह कितने करोड़ों की मालकिन हैं।

कियारा का कुल नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा आडवाणी एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये वसूलती हैं। इतना ही नहीं वह ब्रैंड विज्ञापन से अच्छी खासी मोटी कमाई कर लेती हैं। वह एक एंडोर्समेंट के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ फीस चार्ज करती हैं। नेचवर्थ की बात करें तो कियारा आडवाणी 41 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं।

Kiara Advani

कियारा का लग्जरी कार कलेक्शन
कियारा आडवाणी को लग्जरी गाड़ियों का भी बेहद शौंक है। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां हैं जिसमें BMW, ऑडी, और मर्सिडीज जैसी कार शामिल हैं। जिसकी कीमत तकरीबन 60 लाख रुपए है। कियारा आडवाणी का मुंबई में खुद का एक घर है।

कियारा का आलीशान घर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी का मुंबई में पोर्श इलाके में आलीशान घर है। जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा कियारा की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और इसी वजह से उनकी वहां से भी अच्छी खासी कमाई हो जाया करती है।

कियारा आडवाणी का वर्कफ्रंट
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी को हाल ही में फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा गया। जिसमें वह भूल भुलैया 2 के बाद फिर कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद एक्ट्रेस के पास फिल्म अदल-बदल भी पाइपलाइन पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+