Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jubin Nautiyal Birthday: रिजेक्शन का दर्द झेल चुके हैं जुबिन, ए आर रहमान की सलाह ने बदली जिंदगी

अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। जुबिन आज जिस मुकाम पर हैं, उसे हासिल करना इतना भी आसान नहीं था।

मुंबई, 14 जून: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दम पर एक मुकाम कायम करने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जुबिन इमोशनल गानों के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं। अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले सिंगर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइये इस मौके पर जानते हैं जुबिन से जुड़ी कुछ खास बातें:

जब सोनू निगम ने किया रिजेक्ट

जब सोनू निगम ने किया रिजेक्ट

बात उस वक्त की है, जब जुबिन नौटियाल रियलिटी शो 'X Factor India' में ऑडिशन देने पहुंचे थे। उस वक्त इस शो को सोनू निगम, संजय लीला भंसाली और श्रेया घोषाल होस्ट कर रहे थे। ऑडीशन राउंड के बाद सोनू निगम और संजय लीला भंसाली ने जुबिन की आवाज को रिजेक्ट कर दिया था।

एआर रहमान ने बदली जिंदगी

एआर रहमान ने बदली जिंदगी

जुबिन आज जिस मुकाम पर हैं, उसे हासिल करना इतना भी आसान नहीं था। सिंगर ने अपने दम पर एक पहचान हासिल की है। जुबिन अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई आ गए थे। तब वे ट्रेनिंग ले रहे थे और कई टीचर्स से गाइडेंस मांग रहे थे। सिंगर ने बताया कि 2008 में उन्हें ए आर रहमान सर के अलावा किसी और से मिलने का मौका नहीं मिला था। उनसे जुबिन की मुलाकात उनके लिए काफी अहम साबित हुई।

निकिता दत्ता संग जुड़ा नाम

निकिता दत्ता संग जुड़ा नाम

जुबिन की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्टर का बीते दिनों निकिता दत्ता के साथ नाम जोड़ा गया था। दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। बस फिर क्या था.. दोनों का नाम सुर्खियों में रहा। हालांकि, जुबिन और निकिता दोनों को महज अच्छा दोस्त ही मानते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+