Hema Malini की इस सुपरस्टार से होने वाली थी सीक्रेट वेडिंग, फिर शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे धर्मेंद्र

Hema Malini Birthday Special: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ना सिर्फ अपनी खुबसूरती बल्कि बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह हमेशा से अपने शादीशुदा जीवन को लेकर चर्चा में रही हैं। साल 1980 में एक्ट्रेस ने भले ही ही मैन यानी धर्मेंद्र से शादी कर ली लेकिन इससे पहले एक वक्त था जब मशहूर अभिनेता जितेंद्र के साथ प्यार के चर्चे थे।

हेमा मालिनी का आज यानि 16 अक्टूबर 2023 को 75वां जन्मदिन है। ऐसे में हम आपको उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प राज बताने वाले हैं। दरअसल, एक वक्त था जब हेमा मालिनी धर्मेंद्र से पहले अभिनेता जितेंद्र से शादी करना चाहती थीं। जिस वक्त वह शोभा को डेट कर रहे थे उस दौरान जितेंद्र के मन में हेमा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर था।

Hema Malini

भले ही हेमा के मन में जितेंद्र के लिए कुछ फीलिंग्स थीं लेकिन वह इसे दोस्ती तक ही रखना चाहती थीं। बाद में हेमा की मां ने उनकी शादी के बारे में सोचा। इसके बाद यह बात जितेंद्र के घर तक पहुंची और सभी लोग इस रिश्ते को लेकर काफी खुश थे। बाद में फैसला लिया गया कि दोनों की शादी चेन्नई में सीक्रेट वेडिंग के तरह होगी।

इस खबर की भनक वहां की मीडिया को जैसे ही लगी तो तुरंत ही अगले दिन अखबार के फ्रंट पेज पर कपल की शादी की खबर छप गई। उस वक्त शोभा जितेंद्र की गर्लफ्रेंड थीं वहीं धर्मेंद्र भी हेमा मालिनी को पसंद करते थे। दोनों ही साथ मिलकर चेन्नई नशे में धुत्त होकर पहुंचे और शादी को रुकवाने की कोशिश की। यह जानकारी खुद हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी।

बाद में जितेंद्र ने साल 1974 में अपनी गर्लफ्रेंड शोभा से शादी कर ली थी। तो वहीं हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र से साल 1980 में शादी की। बता दें ड्रीम गर्ल से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने अपना धर्म तक बदल लिया था। जबकि वह पहले से शादीशुदा थे। खैर दोनों अब अलग-अलग रहते हैं लेकिन आज भी हर त्योहार या इवेंट में साथ नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+