Bhumi Pednekar Birthday: 92 किलो की 'संध्या' से हॉट एंड सेक्सी भूमि तक, डेब्यू फिल्म से लिया इतना बड़ा रिस्क

भूमि पेडनेकर का ट्रांसफॉर्मेशन अपने आप में फैंस के लिए प्रेरणा है। एक्ट्रेस ने साल 2015 में 'दम लगा के हईशा' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनका वजन बहुत ज्यादा था।

मुंबई, 18 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बीते सालों में भूमि अपनी शानदार एक्टिंग से सिनेमा की पसंदीदा अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हुई हैं। अपनी बढ़िया परफॉर्मेंस से भूमि पेडनेकर ने फैंस के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इतना ही नहीं.. भूमि का ट्रांसफॉर्मेशन भी अपने आप में फैंस के लिए प्रेरणा है। एक्ट्रेस ने साल 2015 में 'दम लगा के हईशा' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें आयुष्मान खुराना एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में थे। इसके अलावा फिर एक्ट्रेस ने 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'बधाई हो', 'लस्ट स्टोरीज' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया। एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आइये नजर डालते हैं एक्ट्रेस के गजब ट्रांसफॉर्मेशन के साथ-साथ उनकी फिल्मों पर...

90 से 32 तक किया वजन

90 से 32 तक किया वजन

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड की फिल्म 'दम लगा के हईशा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने संध्या का किरदार अदा किया था, जो काफी मोटी थी। संध्या का वजन बहुत ज्यादा था। लेकिन एक्ट्रेस को देखकर लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब कुछ महीनों बाद भूमि ने 90 किलो से 32 किलो वजन कम कर डाला। भूमि का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग दंग रह गए।

एक्ट्रेस ने दिखाया गजब ट्रांसफॉर्मेशन

एक्ट्रेस ने दिखाया गजब ट्रांसफॉर्मेशन

जब भूमि ने अपना ये ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया, तो वे लाखों-करोडों लोगों की क्रश बन गईं। एक्ट्रेस के चाहने वालों की संख्या बढ़ने लगी। भूमि ने अपने बोल्ड अंदाज से सबको दीवाना बना दिया और एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गईं।

अच्छी खासी है फैन फॉलोइंग

अच्छी खासी है फैन फॉलोइंग

भूमि पेडनेकर की हॉटनेस पर लाखों फैंस फिदा हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर भी करती हैं। एक्ट्रेस वेस्टर्न से लेकर देसी लिबास में कहर ढाती हुई नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भूमि की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है।

अर्जुन कपूर के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

अर्जुन कपूर के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो वे जल्द ही अर्जुन कपूर संग रोमांटिक थ्रिलर फिल्म द लेडीकिलर में नजर आने वाली हैं। कुछ हफ्ते पहले ही भूमि और अर्जुन अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे। अर्जुन कपूर ने भूमि संग अपनी इस फिल्म का पोस्टर भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

'गोविंदा मेरा नाम' में दिखेंगी भूमि

'गोविंदा मेरा नाम' में दिखेंगी भूमि

इसके अलावा भूमि पेडनेकर की प्रोजेक्ट पाइपलाइन में गोविंदा मेरा नाम फिल्म भी है। ये फिल्म एक कॉमेडी थ्रिलर है। इस फिल्म में विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म में भूमि पेडनेकर विर्की कौशल की पत्नी, तो कियारा उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका अदा करती हुई दिखाई देंगी।

फिल्म से देती हैं स्ट्रॉन्ग मैसेज

फिल्म से देती हैं स्ट्रॉन्ग मैसेज

बता दें कि भूमि पेडनेकर की हर फिल्म में कोई ना कोई स्ट्रॉन्ग मैसेज जरूर होता है। एक्ट्रेस यूं ही नहीं, कोई भी फिल्म ले लेती हैं। उनका किरदार भी फिल्म में काफी चैलेंजिंग रहता है। यही कारण है कि दर्शकों को भूमि का किरदार बेहद पसंद आता है। साथ ही एक्ट्रेस अपनी अदाकारी से जादू चलाती हैं।

सोशल मुद्दों पर आधारित होती है फिल्म

सोशल मुद्दों पर आधारित होती है फिल्म

एक्ट्रेस की फिल्म बधाई दो भी इस बात का जीता जागता सबूत है कि भूमि पेडनेकर की फिल्में सोशल मुद्दों पर आधारित होती हैं और कोई ना कोई स्ट्रॉन्ग मैसेज जरूर छोड़ कर जाती हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ दिखी थीं। ये एलजीबीटीक्यू मुद्दे पर आधारित थी। बदलते समाज के साथ लोगों की बदलती सोच की कहानी इस मूवी में बखूबी दिखाई गई है। एक्ट्रेस ने फिल्म में लेस्बियन महिला का किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+