Ashish Vidyarthi: 182 बार फिल्मों में मौत का सीन कर चुके हैं आशीष विद्यार्थी, एक बार सच में हुआ मौत से सामना
सिनेमा जगत के मशहूर विलेन आशीष विद्यार्थी का एक बार मौत से सामना हुआ था। शूटिंग के दौरान एक्टर डूबते-डूबते बचे थे।
Ashish Vidyarthi Birthday: सिनेमा जगत के मशहूर विलेन और बेहतरीन अभिनेता आशीष विद्यार्थी आज 19 जून 2023 को अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आशीष विद्यार्थी एक ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में बतौर विलेन फैंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। वह हर किरदार को पूरी शिद्दत से निभाते थे।
आशीष ने निभाए विलेन के किरदार
आशीष विद्यार्थी ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली समेत कई भाषाओं में फिल्में दी हैं। वह ज्यादातर फिल्मों में विलेन बनते थे जिसके कारण फिल्म के अंत में उन्हें मरना पड़ता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आशीष विद्यार्थी एक ऐसे एक्टर जो अभी तक सबसे ज्यादा बार फिल्मों में मरे हैं?

कन्नड़ फिल्मों से एक्टिंग की शुरुआत
आशीष ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्मों की। उन्होंने 'बाजी' और 'नाजायज' जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाया था। लोग उनकी एक्टिंग से इतने इंप्रेस हो चुके थे कि एक्टर को बॉलीवुड में भी विलेन के रोल ऑफर होने लगे। लेकिन विलेन का किरदार निभाना इतना आसान नहीं होता उसके लिए फिल्म के अंत में मौत होना पक्का होता था।
शूट करते वक्त हुआ मौत से सामना
लेकिन एक बार मौत का सीन शूट करते-करते आशीष विद्यार्थी का मौत से सामना हुआ। दरअसल, शूटिंग के दौरान आशीष को पानी में डूबना था लेकिन उन्हें उस पानी की गहराई का कोई अंदाजा नहीं था। तभी एक्टर अचानक डूबने लगे लेकिन मौजूदा लोगों का लगा कि वह एक्टिंग कर रहे हैं। जिसकी वजह से किसी ने उनकी मदद नहीं की। इस दौरान वहां मौजूदा पुलिस को शक हुआ कि अभिनेता डूबने वाले हैं जिसके बाद तुरंत उनकी जान बचाई गई। बता दें कि यह घटना साल 2014 की है जब एक्टर 'बॉलीवुड डायरी' की शूटिंग कर रहे थे।
आशीष ने की दूसरी शादी
आशीष विद्यार्थी ने पहले टीवी एक्ट्रेस राजोशी बरुआ से शादी की। जिससे उनका एक बेटा भी है जिसका नाम अर्थ है। हालांकि दोनों का हाल ही में तलाक हुआ और अभिनेता ने अब रूपाली बरुआ से दूसरी शादी कर ली। जो कि पेशे से एक फैशन डिजाइनर है और वह असम की रहने वाली हैं। दोनों ने कोलकाता ने अपने परिवार वाले और करीबी दोस्तों के बीच कोर्ट मैरिज की थी।












Click it and Unblock the Notifications