Arbaaz Khan B'Day: 'दबंग' से अरबाज खान की जिंदगी में आया टर्निंग प्वाइंट, मलाइका से टूटी 18 साल की शादी

Happy Birthday Arbaaz Khan: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और शानदार अभिनेता अरबाज खान आज यानी 4 अगस्त 2023 को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही वह भाई और सुपरस्टार सलमान खान की जितनी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए। लेकिन एक निर्माता और निर्देशक के तौर पर उन्होंने अपनी दमदार पहचान बनाई।

अरबाज खान ने किए सपोर्टिंग रोल
अरबाज खान ने अपने एक्टिंग करियर में सलमान खान के भाई होने के बावजूद कई तरह की मुसीबतों का सामना किया। उनको ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल के लिए कास्ट किया जाता था। फिल्म 'दरार' से अरबाज खान से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपने सपोर्टिंग रोल से फैंस को प्रभावित किया है।

arbaaz khan

फिल्म दबंग से आया टर्निंग प्वाइंट
लेकिन अरबाज खान के करियर में टर्निंग प्वाइंट फिल्म दबंग बनी। जिसमें उन्होंने ना सिर्फ रोल किया बल्कि डायरेक्शन में डेब्यू भी किया था। इस फिल्म में वह अपनी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा और भाई सलमान खान के साथ नजर आए थे। जिसे फैंस ने भी काफी पसंद किया था। हालांकि फिल्म की सफलता के कुछ वक्त बाद अरबाज खान की निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची।

दबंग की सक्सेस के बाद होने लगे झगड़े
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म दबंग के बाद मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच लगातार झगड़े होने लगे थे। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को सुधारने की भी कोशिश की थी लेकिन साल 2017 में दोनों ने तलाक का फैसला कर लिया जिससे उनके फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था। दोनों का तलाक क्यों हुआ इसकी वजह आजतक सामने नहीं आई। लेकिन तलाक के बाद दोनों आज भी अपने बेटे अरहान खान की मिलकर परवरिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+