कभी कर्ज में डूबे थे अमिताभ बच्चन, गिरवी रखना पड़ा था आलीशान घर, अब 81 की उम्र में वसूलते हैं करोड़ों
Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी। साल 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। 81 साल की उम्र में भी वह इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और हर साल 3 से 4 फिल्मों में देते हैं। आज यानी 11 अक्टूबर 2023 को एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि अमिताभ के पास कितने करोड़ की संपत्ति है।
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से बड़ी उम्र से लेकर छोटी उम्र के लोगों के दिलों में भी राज किया। उन्होंने जंजीर, अग्निपथ, शोले, खुदा गवाह, अमर अकबर और एंथनी बेहतरीन फिल्में दी हैं। जब एक्टर ने फिल्म सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड डेब्यू किया था उस वक्त उन्होंने केवल 5 हजार रुपये फीस चार्ज की थी। आज वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये वसूलते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन 81 साल में एक फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की मोटी फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह लंबे समय से टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति भी होस्ट कर रहे हैं। एक्टर एक एपिसोड के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। हर सीजन एक्टर अपनी फीस में इजाफा करते हैं।
जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले शख्स हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर हर महीने 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। एक्टर की सालाना कमाई लगभग 60 करोड़ के आसपास है। वहीं नेटवर्थ की बात करें तो, नके पास 410 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 3390 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैँ।
आपको बता दें कि, अमिताभ बच्चन सबसे महंगी गाड़ियों में सवारी करते हैं। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट जैसी महंगी कारें शामिल हैं। इसके अलावा बिग-बी टोयोटा कैमरी हाइब्रिड भी खरीदी थी। इन सभी गाड़ियों की कीमत करोड़ों में हैं।
इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में चार बंगले हैं। जिसमें जलसा, जनक, प्रतीक्षा और वत्स हैं। एक्टर अपने परिवार वालों के साथ जलसा बंगले में रहते हैं। जहां हर रविवार उनके तमाम फैंस एक्टर की झलक देखने के लिए लंबी लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। इस बंगले की कीमत लगभग 100 करोड़ के आसपास है। वहीं प्रतीक्षा बंगले की कीमत 160 करोड़ है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की और भी कई प्रॉपर्टीज हैं।
बता दें कि, साल 2000 में अमिताभ बच्चन के पास कोई फिल्म नहीं थी। उस वक्त उनके पास पैसे की दिक्कतें चल रही थीं। एक्टर की जिंदगी का वो दौर था जब बिग बी को अपना बंगला 'प्रतीक्षा' तक गिरवी रखना पड़ा था। लेकिन आज एक्टर अब करोड़ों के मालिक हैं और बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में शुमार हैं।












Click it and Unblock the Notifications