Amitabh Bachchan: आधी रात नंगे पैर जलसा के बाहर आए अमिताभ बच्चन, फैंस का इस तरह किया अभिवादन
Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानि 11 अक्टूबर को अपना 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को तमाम उनके चाहने वाले फैंस जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा हर साल की तरह इस बार भी एक्टर के घर जलसा के बाहर तमाम फैंस उनको जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।
अमिताभ बच्चन के घर जलसा के बाहर आधी रात को तमाम फैंस उन्हें बर्थडे विश करने पहुंचे। ऐसे में एक्टर ने जलसा के बाहर आकर फैंस का अभिवादन कर उन्हें सरप्राइज दिया। बिग बी ने हमेशा की तरह नंगे पांव ही डाइस पर खड़े होकर अपने फैंस से मुलाकात की। उन्होंने अपनी स्माइल के साथ हाथ जोड़कर फैंस का शुक्रिया अदा किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, देर रात एक्टर के घर जलसा के बाहर बड़ी तादात में भीड़ मौजूद रही। बिग बी के जन्मदिन पर झलक पाने के लिए फैंस एक्टर के बाहर आने का इंतजार करते रहे। ऐसे में अपने फैंस को नाराज करते हुए अमिताभ जलसा के बाहर आए और उन सभी का शुक्रिया अदा किया।
आपको बता दें कि, अमिताभ बच्चन हर साल जन्मदिन पर अपने फैंस से मिलने के लिए जलसा के बाहर आते हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब वह नंगे पैर अपने फैंस से मुलाकात करने पहुंचे। एक बार जब एक्टर से पूछा गया था कि वह हमेशा क्यों नंगे पैर फैंस से मिलने आते हैं। एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि, 'क्या आप मंदिर में भगवान के दर्शन करने चप्पल पहनकर जाते हैं?' बता दें कि, एक्टर के लिए ये काफी स्पेशल दिन होता है।
अमिताभ के जन्मिदन के मौके पर उनका बेटा अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन दरवाजे पर नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तमाम सेलिब्रिटीज और फैंस एक्टर के 81वें जन्मदिन पर उन्हें अपने अलग अंदाज में विश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications