Akshay Kumar Birthday: अक्षय को समलैंगिक समझती थीं सास डिंपल कपाड़िया, दिलचस्प है एक्टर की लव स्टोरी
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना फैंस के लिए किसी मिसाल से कम नहीं हैं। लेकिन ट्विंकल से शादी करने के लिए अक्षय को कई शर्तें पूरी करनी पड़ी थीं।
मुंबई, 8 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फैंस के चहेते हैं। एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी लोगों के पसंदीदा कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। दोनों की शादी फैंस के लिए एक मिसाल भी है। कपल की शादी को तकरीबन 21 साल बीत चुके हैं और आज भी ये कपल फैंस को कपल गोल्स देने से पीछे नहीं हटता। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बेहद ही प्यारी है। आज अभिनेता अक्षय कुमार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में चलिये बात करते हैं अक्षय और ट्विंकल की लव स्टोरी के बारे में।

ट्विंकल से शादी करना चाहते थे अक्षय
बात उन दिनों की है, जब अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना को बेहद चाहने लगे थे और उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन ट्विंकल और उनकी मां दोनों ने ही अक्षय कुमार के सामने कुछ बड़ी शर्तें रख दीं।

ट्विंकल को बेतहाशा पसंद करते थे एक्टर
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना पहली बार फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान मिले थे। अक्षय जब ट्विंकल को बेतहाशा पसंद करने लगे और शादी की बात की, तो ट्विंकल खन्ना ने उनके सामने एक मुश्किल शर्त रख दी।

ट्विंकल ने रखी ये शर्त
दरअसल, शर्त ये थी कि अगर ट्विंकल की मेला फिल्म फ्लॉप हो जाती है तब जाकर वे अक्षय से शादी कर लेंगी। बेटी के अलावा अक्षय की सास ने भी उनके सामने एक शर्त रखी। शर्त ये थी कि शादी से पहले वे ट्विंकल के साथ लिव इन में रहें।

अक्षय को समलैंगिग समझती थीं डिंपल
इतना ही नहीं, सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि जब अक्षय एक्ट्रेस का हाथ मांगने उनके घर गए तो डिंपल कपाड़िया को लगता था कि वे समलैंगिक हैं और इस तरह उनकी बेटी की जिंदगी खराब हो सकती है।

फ्लॉप हुई 'मेला' फिल्म
बताते चलें कि अक्षय कुमार से शादी के लिए रखी ट्विंकल की शर्त में अक्षय जीत गए। ट्विंकल की फिल्म मेला फ्लॉप हुई और उन्होंने एक्टर से शादी कर ली। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने शादी के बाद फिल्मों से भी दूरी बना ली।

अक्षय का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म कठपुतली में देखा गया था। इससे पहले अक्षय की फिल्म 'रक्षाबंधन' और 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थीं।












Click it and Unblock the Notifications