Love Story: किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं है ऐश्वर्या की प्रेम कहानी, अभिषेक का प्रपोजल देख चमक उठीं थीं आखें
Happy Birthday Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज यानी 1 नवंबर को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। विश्व सुंदरी का ताज जीतने से लेकर बॉलीवुड की सुपरस्टार बनने तक, ऐश्वर्या की ज़िंदगी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। लेकिन आज उनके बर्थडे के अवसर पर हम आपको उनकी और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी के बारे में बता रहे हैं। जो किसी रोमाटिंग फिल्म से कम नहीं है।
दोनों की मुलाकात फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' (2000) के सेट पर हुई थी, जहां उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। इसके बाद फिल्म 'कुछ ना कहो' की शूटिंग के दौरान ये रिश्ता और मजबूत होता चला गया।

'गुरु' की शूटिंग के दौरान खिला प्यार
अभिषेक और ऐश्वर्या की नज़दीकियाँ उस वक्त और बढ़ीं जब उन्होंने साथ में 'गुरु' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों में काम किया। 'गुरु' की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार पनपा, और अभिषेक ने तय कर लिया कि वे ऐश्वर्या को जीवनसंगिनी बनाएंगे।
न्यूयॉर्क की बालकनी में हुआ फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज़ल
अभिषेक बच्चन ने अपनी रोमांटिक कहानी खुद एक इंटरव्यू में साझा की थी। उन्होंने बताया, "मैं न्यूयॉर्क में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। होटल की बालकनी में खड़ा होकर मैंने सोचा था-काश, मैं एक दिन ऐश्वर्या से शादी कर सकूं। कुछ महीने बाद, जब हम 'गुरु' के प्रीमियर के लिए न्यूयॉर्क आए, तो मैंने उसे उसी बालकनी में ले जाकर शादी के लिए प्रपोज किया।" ऐश्वर्या ने इस खास पल को याद करते हुए कहा था, "वह पल बहुत प्यारा था-सरल, सच्चा और दिल से जुड़ा हुआ।"
अमिताभ बच्चन की भावुक प्रतिक्रिया
इस प्रस्ताव के बाद अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ बच्चन को फोन करके बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या को शादी के लिए पूछा है। बिग बी ने इस यादगार पल को साझा करते हुए कहा था, "मैंने अभिषेक से कहा-घर आओ। जब ऐश्वर्या घर आईं, तो मैंने उनसे पूछा कि क्या वे खुश हैं। उन्होंने मुस्कराकर हां कहा, और मैंने उनसे कहा-यह घर अब आपका है।"
शादी, परिवार और खुशहाल जीवन
यह जोड़ा 20 अप्रैल 2007 को विवाह के बंधन में बंधा। साल 2025 में उन्होंने अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मनाई। ऐश्वर्या और अभिषेक की एक बेटी है, आराध्या बच्चन, जिसका जन्म 2011 में हुआ।
साथ किए कई यादगार प्रोजेक्ट्स
इस जोड़ी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, जिनमें 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ ना कहो', 'गुरु', 'धूम 2' और 'रावण' जैसी फिल्में शामिल हैं। टाइम्स एंटरटेनमेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2010 के एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि अभिषेक ने उन्हें अंगूठी के साथ प्रपोज किया था।












Click it and Unblock the Notifications