आदिपुरुष के मेकर्स ने सुधारी गलती, 'तेल तेरे बाप का' डायलॉग बदला, जानिए अब क्या कहेंगे फिल्म में हनुमान
Adipurush Movie Controversy: 16 जून को रिलीज हुई 600 करोड़ की बजट में बनी आदिपुरुष लगातार विवादों से घिरी हुई है। फिल्म में कुछ ऐसे डायलॉग हैं, जिनके बाद मेकर्स की जमकर आलोचना की जा रही है।
सबसे ज्यादा फिल्म में हनुमान जी के डॉयलॉग 'कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की, जलेगी भी तेरे बाप की....'' को लेकर लोगों ने जमकर फिल्म को ट्रोल किया है। इस बीच अब मेकर्स ने अपनी गलती सुधराते हुए फिल्म के संवाद को बदल दिए हैं।

मनोज मुंतशिर जमकर ट्रोल
फिल्म आदिपुरुष जहां रिलीज से पहले रावण के लुक सहित कई चीजों को लेकर विवादों से घिरी थी। वहीं अब रिलीज के बाद अपने डॉयलॉग को लेकर लोगों के निशाने पर हैं। फिल्म राइटर मनोज मुंतशिर को हर कोई बुरा भला कहते हुए नजर आ रहा है।
अब मेकर्स ने सुधारी गलती
इस बीच अब खुद मनोज मुंतशिर मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई देते-देते थक गए। वहीं अब अपनी गलती सुधराते हुए फिल्म मेकर्स ने विवादित डॉयलॉग्स को हटाकर उनके जगह नए सिरे से बदलाव किया है, जिसको दर्शक अब आदिपुरुष में देख पा रहे हैं।
'तेल तेरे बाप का...' डायलॉग बदला
फिल्म के आपत्तिजनक डायलॉग्स को बदल दिया है। हनुमान जी के साथ रावण सहित फिल्म के पांच डायलॉग्स को हटाकर उनकी जगह बदलाव किया गया है। पहले जहां 'तेल तेरे बाप का...' डॉयलॉग था, उसकी जगह अब हनुमान जी के डायलॉग्स की नई डबिंग सुनाई दे रही है। हालांकि ये कितना असरदार होगा, ये तो फिल्म देखने वाले दर्शक ही बताइएंगे।
जानिए अब क्या है हनुमानजी का डॉयलॉग?
यहां फिल्म के उस सीन की बात हो रही है, जहां लंका में हनुमान जी की पूंछ में आग लगी होती है। नए डॉयलॉग में वो मेघनाद से कहते हैं- 'कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, जलेगी भी तेरी लंका ही।' इस तरह से उन्होंने अपनी गलती को सुधराने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications