हंसिका मोटवानी के जुड़े हैं ये 4 बड़े विवाद, MMS कांड से लेकर हॉर्मोनल इंजेक्शन लगाने तक पर मचा था बवाल

Hansika Motwani Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ की फिल्मों तक में अपनी खूबसूरती का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक समय पर टीवी के फेमस शो 'शाका लाका बूम बूम' में 'करुणा' का किरदार निभाकर घर-घर में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवीना की पर्सनल लाइफ कई तरह के विवादों में घिरी रही है।

विवादों से घिरी है हंसिका मोटवानी की पर्सनल लाइफ
आपको बता दें कि हंसिका मोटवानी की सुंदरता के तो लोग खूब दीवाने हैं लेकिन उनसे जुड़े विवादों के चलते लोग उन्हें बतौर एक्ट्रेस आज भी एक्सेप्ट करने में हिचकिचाते हैं। आज हंसिका मोटवानी अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। हंसिका की पर्सनल लाइफ में अचानक बड़े होने से लेकर बेस्ट फ्रेंड के पति से शादी करने तक के विवाद शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं उनके कुछ ऐसे ही किस्सों के बारे में।

Hansika Motwani

साल 2015 में एमएमएस हुआ था वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हंसिका मोटवानी का एक एमएमएस वायरल हो गया था जिसके चलते उन्हें लाइफ में काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। साल 2015 में एक लड़की का नहाते हुए एक एमएमएस लीक हुआ था। वीडियो में वो लड़की हंसिका जैसी दिखाई दे रही थी। इस वीडियो पर काफी बवाल हुआ था। हालांकि बाद में कहा गया था कि वीडियो में मौजूद लड़की उनके जैसी दिखती जरूर है लेकिन वो हंसिका नहीं है।

साल 2018 में फिल्म को पोस्टर ने उड़ा दी थी नींद
इसके बाद साल 2018 में हंसिका मोटवानी की फिल्म 'महा' का पोस्टर रिलीज हुआ था और रिलीज होते ही इस पर काफी बवाल मच गया था। इस पोस्टर में वह साधु-संत जैसे कपड़े पहनकर चिलम फूंकती नजर आ रही थीं। इस मामले को लेकर इतना ज्यादा विवाद हुआ था कि हंसिका पर केस तक दर्ज हो गया था। हालांकि बाद में ये मामला शांत हो गया था।

हॉर्मोनल इंजेक्शन लगाने पर उठा था सवाल
हंसिका मोटवानी हीरोइन बनने से पहले बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम करती थीं। उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में ही देखा गया था। फिर एक दिन अचानक ही वह हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म 'आप का सुरूर' में नजर आईं। उस समय हंसिका के फिगर को देखकर हर कोई हैरान हो गया था। कहा जा रहा था कि हंसिका ने खुद को बड़ा करने के लिए हॉर्मोन्स से जुड़े इंजेक्शन लिए हैं। ये इंजेक्शन उनकी मां मोना मोटवानी ने दिए हैं, क्योंकि वह एक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर हैं। हालांकि, हंसिका और उनकी मां ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।

बेस्ट फ्रेंड के पति से कर ली शादी
हंसिका मोटवानी काफी समय तक तमिल फिल्मों के एक्टर और प्रोड्यूसर सिलम्बरासन देसिंगु राजेंद्र के साथ रिलेशनशिप में थीं। उनके इस अफेयर की जमकर चर्चा होती रहती थी। लेकिन कई साल तक डेट करने के बाद दोनों ने अचानक ही रिश्ता खत्म कर दिया था। इसके बाद हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से साल 2022 में शादी कर ली थी। दोनों ने जयपुर में बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। आपको बता दें कि सोहेल कथूरिया एक समय पर हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी के पति थे। ऐसे में लोगों ने उन पर अपनी बेस्ट फ्रेंड का घर तोड़ने का भी आरोप लगया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+