17 साल बाद एक दूजे के हुए Hansal Mehta और Safeena Husain, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
फिल्म मेकर हंसल मेहता 17 साल से अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ रह रहे थे। बुधवार को दोनों ने शादी कर ली। जिसकी तस्वीरें हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
मुंबई, 25 मई: मशहूर निर्माता, निर्देशक और लेखक हंसल मेहता अपनी पार्टनर सफीना के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट इसका ऐलान किया है। दोनों लगभग 17 साल से लिव-इन में रह रहे थे। तस्वीरें देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि, शादी काफी सादगी से की गई है।

17 साल बाद हुई शादी
फिल्म मेकर हंसल मेहता अपनी लव स्टोरी को आखिरकार अंजाम तक पहुंचा ही दिया। जी हां हंसल मेहता ने अपनी लिव-इन पार्टनर सफीना हुसैन से शादी कर ली। दोनों एक दूसरे के साथ 17 साल से साथ हैं। दोनों की शादी प्यार की कहानी को अलग ही बयां करती है। बता दें कि, हंसल मेहता ने बहुत ही सादगी से ये शादी की है। जिसकी गवाह ये तस्वीरें हैं जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर करते हुए हंसल मेहता ने लिखा कि, "तो 17 साल बाद, दो बच्चों ने, अपने बेटों को बड़े होते देख और अपने सपनों का पीछा करते हुए हमने शादी करने का फैसला किया। जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक और अनियोजित था। हालाँकि हमारी प्रतिज्ञाएँ सच्ची थीं और इस छोटे से समारोह के लिए उन्हें कभी नहीं कहा गया होगा। आखिरकार प्यार बाकी सब पर हावी हो जाता है। और इसमें..."

कपल का बेहतरीन आउटफिट
बात करें दोनों के आउटफिट की तो, सफीना ने गुलाबी रंग का कुर्ता-सलवार कैरी किया था। वहीं हंसल ने कैजुअल शर्ट और डेनिम के साथ बेज ब्लेज़र पहना था। दोनों का ये सादगी वाला लुक फैंस को काफी पसंद आया। दोनों की तस्वीरों पर फैंस और बड़े सेलेब्स कमेंट कर कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

इन स्टार्स ने दी कपल को बधाई
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने उनकी फोटो पर कमेंट कर लिखा, 'बधाई हो मेरे फेवरेट कपल। तुम लोग एक दूसरे को पूरा करो। मैं तुम दोनों को प्यार करता हूँ।" एक्टर मनोज बाजपेयी ने लिखा, "वाह! बहुत खूब!! आप दोनों के चाहने वालों को बधाई और शुभकामनाएं।" इसके अलावा फोटो पर कमेंट कर फैंस इस कपल की तारीफ कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications